#हादसा

July 21, 2025

हिमाचल : मायके आई पल्लवी पति संग मलबे में दबी, 5 महीने पहले हुई थी शादी- पसरा मातम

पति संग मायके आई थी पल्लवी

शेयर करें:

chamba mehla wife husband death

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले के विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत चड़ी के सूताह गांव में रविवार रात प्रकृति का कहर टूटा। मूसलधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन और चट्टान गिरने की वजह से एक मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया, जिसमें नवविवाहित दंपति सो रहा था।

पति-पत्नी की मौत

इस दिल दहला देने वाली घटना में पत्नी पल्लवी का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि उसका पति राहुल निवासी कियानी गांव का शव अभी भी मलबे में दबा है। जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट : बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी, प्रशासन सतर्क

फरवरी में हुई थी शादी, मायके आई थी पल्लवी

जानकारी के मुताबिक, यह नवविवाहित जोड़ा हाल ही में विवाह के बंधन में बंधा था। फरवरी 2025 में दोनों की शादी हुई थी और रविवार को पल्लवी अपने मायके सूताह गांव आई हुई थी। हादसे की रात दंपति परिवार के अन्य सदस्यों से अलग पास के एक नए मकान में सो रहा था, जो पहाड़ी के बिल्कुल नीचे स्थित था।

भारी चट्टानें और दुर्गम इलाका, रेस्क्यू बना चुनौती

बारिश के बाद गांव के ऊपरी हिस्से से आईं भारी चट्टानें मकान पर आ गिरीं। मकान पलभर में जमींदोज हो गया। राहत कार्य में लगे ग्रामीणों और प्रशासनिक टीमों के लिए दुर्गम भौगोलिक स्थिति और मलबे में फंसी बड़ी चट्टानें सबसे बड़ी चुनौती बन रही हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच हवाई सेवाएं ठप : 142 सड़कें बंद, 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

 

राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन मलबे का दबाव और रास्तों की स्थिति के कारण कार्य बेहद कठिन हो गया है। प्रशासन ने रेस्क्यू के लिए मशीनें और विशेषज्ञों की मदद ली है।

गांव में पसरा मातम, हर आंख नम

यह हादसा पूरे इलाके को झकझोर गया है। गांव में शोक की लहर है, और हर कोई स्तब्ध है कि नई-नई शादी के कुछ ही महीने बाद ऐसा दुर्भाग्य उनके दरवाजे पर दस्तक देगा।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख