मंडी। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में अब अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बाहरी राज्यों के आरोपी हिमाचल को अपराधों का सुरक्षित ठिकाना बनाने लगे हैं। ताजा मामला मंडी जिले से जुड़ा है, जहां महिला के अपहरण और दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। यहां पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे की तलाश जारी है। 

बातों में फंसा महिला को बस में बैठाया 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले की रहने वाली एक महिला 13 दिसंबर 2025 को बरेली जंक्शन पर उतरी थी। इसी दौरान उसे ससुराल पक्ष के परिचित गुलाब सिंह और रिंकू मिले। दोनों ने महिला को बातों में फंसाया और उसे घर छोड़ने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि बाद में दोनों ने महिला को जबरन बस में बैठा लिया और अपने साथ हिमाचल प्रदेश के मौनीनगर इलाके में ले गए।

यह भी पढ़ें- सुन नहीं सकता था बेटा, कांगड़ा वाली माता ने पूरी की मुराद- राजस्थान से दंडवत यात्रा पर निकला परिवार

दो साल की बच्ची को जान से मारने की दी धमकी 

महिला का आरोप है कि वहां उसे एक कमरे में बंद कर रखा गया और दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, महिला को डराने के लिए उसकी दो साल की बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला ने बताया कि दिन में गुलाब सिंह उसकी निगरानी करता था, जबकि रात के समय रिंकू उस पर नजर रखता था ताकि वह कहीं भाग न सके।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उसे बेचने की कोशिश कर रहे थे।

आरोपियों के चंगुल से भागी महिला 

इस दौरान महिला पूरी तरह डरी हुई थी और लगातार मौका तलाश रही थी कि किसी तरह अपने परिवार तक खबर पहुंचा सके। बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर को महिला को मौका मिला तो उसने अपने पति को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद काफी समय तक वह आरोपियों के चंगुल में रही, लेकिन आखिरकार किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब हो गई। बाद में 20 जनवरी 2026 को वह अपने पति के साथ वापस बरेली पहुंची।

यह भी पढ़ें- हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 2 दिन वर्क फ्रॉम होम करेंगे कर्मचारी, ईंधन और खर्च बचाने पर जोर

अपनी मर्जी से आई थी साथ बोला आरोपी 

महिला की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की लोकेशन ट्रैक करती रही और जांच करते हुए हिमाचल प्रदेश तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलाब सिंह उर्फ सीताराम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को बचाने की कोशिश करते हुए कहा कि महिला उसकी मर्जी से साथ गई थी।  

Two men brought a woman from UP to Himachal

 
 

पुलिस कर रही दूसरे आरोपी की तलाश 

पुलिस ने आरोपी के दावों को गंभीरता से नहीं लिया और उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस अब दूसरे आरोपी रिंकू की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।