राजनीति

#धर्म

May 19, 2026

सुन नहीं सकता था बेटा, कांगड़ा वाली माता ने पूरी की मुराद- राजस्थान से दंडवत यात्रा पर निकला परिवार

दिन के 14 से 15 किलोमीटर तक का सफर करता है तय

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Rajasthan Family Kangra Devi Temple

कांगड़ा। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश को आस्था, चमत्कारों और देवी-देवताओं की भूमि माना जाता है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर माता रानी के दरबार पहुंचते हैं और सच्चे मन से मांगी गई दुआ पूरी होने पर माथा टेकते हैं। ऐसा ही श्रद्धा और विश्वास से भरा अद्भुत दृश्य इन दिनों देखने को मिल रहा है, जहां राज्यस्थान के एक परिवार ने अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद माता रानी के दर्शन के लिए दंडवत यात्रा शुरू की है।

दंडवत यात्रा पर निकला परिवार

बता दें कि राजस्थान के अलवर से एक परिवार अपनी आस्था और विश्वास की अनोखी मिसाल पेश कर रहा है। यह परिवार अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध कांगड़ा देवी मंदिर के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकला हुआ है। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 2 दिन वर्क फ्रॉम होम करेंगे कर्मचारी, ईंधन और खर्च बचाने पर जोर

दिन के 14 से 15 किलोमीटर तक का सफर करता है तय

बताया जा रहा है कि परिवार अप्रैल महीने में राजस्थान से रवाना हुआ था। रास्ते में कभी तेज धूप, कभी तूफान और कभी बारिश के बावजूद परिवार हर दिन करीब 14 से 15 किलोमीटर तक का सफर तय कर रहा है, लेकिन परिवार का हौसला और माता रानी के प्रति श्रद्धा बिल्कुल भी कम नहीं हुई। हर दिन यह परिवार धीरे-धीरे अपनी यात्रा पूरी करता हुआ आगे बढ़ रहा है। 

सुनने की क्षमता खो बैठा था बेटा

परिवार ने बताया कि उनके बेटे को सुनने में दिक्कत थी। कई जगह इलाज करवाने के बाद भी जब डॉक्टरों ने उम्मीद छोड़ दी, तब परिवार ने माता रानी से मन्नत मांगी। परिवार का कहना है कि माता की कृपा से उनका बेटा अब सुन पा रहा है। इसी खुशी और श्रद्धा के चलते उन्होंने संकल्प लिया कि वह माता के दरबार में माथा टेकने दंडवत यात्रा करते हुए जाएंगे।

ऊना पहुंचा परिवार अभी लगेगा और समय 

परिवार की यह अनोखी दंडवत यात्रा लोगों की श्रद्धा का केंद्र बनी हुई है। यात्रा के दौरान माता-पिता आगे मैट बिछाते हैं और उनका बेटा उसी पर दंडवत करते हुए आगे बढ़ता है। इसी तरह पूरा परिवार हर दिन धीरे-धीरे अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। माता के दर्शन के लिए परिवार ऊना पहुंच चुका है। अब ऊना से उन्हें 10 से 15 दिन और लगेंगे। उन्हें माता रानी पर पूरा भरोसा है और वही उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचाएंगी।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख