कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशे का जाल दिन-प्रतिदिन फैलता जा रहा है और अब इसकी चपेट में युवा ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी तेजी से आ रही हैं। पहाड़ी राज्य में चिट्टा जैसे खतरनाक नशे की बढ़ती खपत और तस्करी ने सामाजिक ताने-बाने को गहरी चोट पहुंचाई है।
हिमाचल में फैल रहा नशे का जाल
चिंता की बात यह है कि नशे के सौदों के लिए अब होटल, गेस्ट हाउस और होम-स्टे जैसी जगहों का इस्तेमाल खुलेआम किया जाने लगा है। हालात ऐसे ही कि बाहरी राज्यों के नशा तस्कर भी हिमाचल में आकर नशे की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : फैक्ट्री में लगी आ.ग, अंदर फंसे 175 कर्मचारी- चीखों से दहला पूरा इलाका
दो चिट्टा तस्कर अरेस्ट
इसी कड़ी में भुंतर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चिट्टा तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने दो चिट्टा तस्करों को खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
शक के अधार पर रोके युवक
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने भुंतर-कुल्लू फोरलेन के पास बड़ा भूईन लिंक रोड पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस टीम ने वहा से गुजर रहे दो युवकों को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कई साल डॉक्टर बोलते रहे 'कुछ नहीं है', अब शरीर में फैला कैंसर- लाचार रोहित ने मांगी मदद
युवकों से मिला ढेर सारा चिट्टा
तलाशी की बात सुनते ही युवकों के पसीने छूट गए। इसी बीच तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने उनके कब्जे से 29 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पंजाब के संगरूर के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों की उम्र 22 साल बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान-
- गुरवेंद्र पुत्र शमशेर सिंह निवासी गांव उगराहण (सुनाम)
- हरमन सिंह (22) पुत्र तरसेम सिंह निवासी गाींल संगतपुरा (लहरगंगा)
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दहेज लोभी सास ने छीने नई दुल्हन के गहने, करने लगे और डिमांड- थाने पहुंची विवाहिता
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल, पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके वो ये खेप कहां से लाए थे। पुलिस टीम दोनों के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
दोनों आरोपियों के मोबाइल का डाटा, कॉल और बैंक डिटेल्स की जांच-पड़ताल की जा रही है। साथ ही दोनों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा जल्दी ही दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य सिंह का गांववालों को ऑफर- आप हमें जमीन दो, हम आपको सड़क देंगे
पुलिस का सहयोग करे जनता
उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में जनता के सहयोग की बहुत जरूरत है। उन्होंने लोगों से पुलिस की सहयोग करने की मांग करते हुए कहा कि अगर किसी को भी नशा तस्कर की कोई जानकारी मिलती है- तो तुरंत पुलिस को संपर्क करें। सूचना देने वाली पहचान गुप्त रखी जाएगी।
