सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ाए जब 25 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद दो मासूम बच्चों की दुनिया उजड़ गईए जिनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा उनकी मां थी। अब मां के असमय निधन से दोनों बच्चे हमेशा के लिए उसके स्नेह और ममता से वंचित हो गए हैं।
25 वर्षीय विवाहिता की मौत
दरअसल उपमंडल पांवटा साहिब के अमरकोट क्षेत्र में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने अपने ही घर के एक बंद कमरे में खौफनाक कदम उठाते हुए फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस दुखद घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादीशुदा महिला लापता, 24 घंटे से ढूंढ रहा पति- नहीं मिला कोई सुराग; करें मदद
कमरे में फंदे से झूलती मिली लाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 25 वर्षीय सविता पत्नी अंकित के रूप में हुई है। सविता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से अपने पति व दो छोटे बच्चों के साथ पांवटा साहिब के अमरकोट इलाके में एक किराए के मकान में रह रही थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में चुनावी तैयारियों के बीच बड़ा खेला : प्रधान पद के बैलेट पेपर गायब; ARO समेत 9 पर गिरी गाज
घटना वाले दिन जब बंद कमरे में सविता की कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। जब कमरे को देखा गया तो सविता फंदे से लटक रही थी। आनन फानन में विवाहिता को फंदे से नीचे उतारा गया और गंभीर हालत में तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया। लेकिन अफसोस अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया।
दो बच्चों से हमेशा के लिए दूर हो गई मां
इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। जिन बच्चों की पूरी दुनिया उनकी मां के इर्द-गिर्द घूमती थी, अब उन्हें जीवनभर मां की कमी महसूस होगी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से काम करने निकला था शख्स, परिजनों को गहरी खाई में मिली देह- पसरा मातम
आखिर क्यों उठाया यह आत्मघाती कदम
इस दुखद वाकये की सबसे परेशान करने वाली बात यह है कि सविता ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। कोई सुसाइड नोट या तात्कालिक कारण सामने न आने की वजह से यह मौत एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। स्थानीय लोग भी इस बात से हैरान हैं कि दो छोटे बच्चों की मां, जिनके सामने बच्चों का पूरा भविष्य था, वह ऐसा कदम कैसे उठा सकती है।
पुलिस ने शुरू की पड़ताल
अस्पताल प्रशासन की सूचना के बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए रोते.बिलखते परिजनों को सौंप दिया है। थाना पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव : आज 3 बजे के बाद थमेगा प्रचार का शोर; 48 घंटे तक ठेके-BAR बंद
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतका के मायके पक्ष और पति से पूछताछ की जा रही है। सविता के मोबाइल फोन के रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है, ताकि आत्महत्या के असली कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस हर पहलू से इस घटना की गहनता से पड़ताल कर रही है ताकि सच सामने आ सके।
