#अव्यवस्था

May 24, 2026

हिमाचल में चुनावी तैयारियों के बीच बड़ा खेला : प्रधान पद के बैलेट पेपर गायब; ARO समेत 9 पर गिरी गाज

बैलेट पेपर गायब होने से पंचायत में मचा हड़कंप

शेयर करें:

himachal panchayat election 30 ballot papers missing chauntra mandi

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतपत्र गायब होने का मामला सामने आने से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। चौंतड़ा विकास खंड के अंतर्गत पंचायत गलू के वार्ड नंबर तीन से जुड़े 30 मतपत्र रहस्यमयी तरीके से लापता पाए गए हैं।

30 मत पत्र गायब

जानकारी के अनुसार, मतपत्रों से संबंधित कार्य सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौंतड़ा में चल रहा था। इसी दौरान मतपत्रों की गिनती में कमी सामने आई, जिसके बाद चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नदी में तैरती मिली 10 और 13 वर्षीय मासू.म की देह- CCTV फुटेज ने उड़ाए होश, SIT गठित

ARO समेत 9 ड्यूटी से हटे

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। चुनाव प्रक्रिया में तैनात ARO सहित कुल नौ कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया। साथ ही पूरे मामले की शिकायत जोगिंद्रनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई है।

कुल 1410 पत्र किए थे जारी

बताया जा रहा है कि पंचायत गलू के पांच वार्डों के लिए कुल 1410 मतपत्र जारी किए गए थे। जांच के दौरान प्रधान पद से संबंधित 30 मतपत्र कम पाए गए। इसके बाद प्रशासन ने सभी गायब मतपत्रों को निरस्त घोषित कर दिया है- ताकि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर कोई सवाल न उठे।

यह भी पढ़ें : ओवरटेक करने पर हरियाणा के युवकों का हुआ EGO हर्ट- HRTC बस चालक को बुरी तरह पी.टा, हुए अरेस्ट

अधिकारियों-कर्मचारियों से हुई पूछताछ

खंड विकास अधिकारी अनुभव तंवर ने मामले की जानकारी SDM जोगिंद्रनगर को दी। सूचना मिलते ही SDM मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार करके जिला प्रशासन को भेज दी गई है।

विभागीय जांच में आदेश जारी किए

उधर, DC मंडी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अपूर्व देवगन ने मामले की विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख