मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी और नशे का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियानों के बावजूद कई क्षेत्रों में नशे का नेटवर्क सक्रिय दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में सुंदरनगर थाना पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में चरस बरामद की है।
युवकों से मिली चरस की खेप
मामले में पुलिस टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई न केवल पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि राज्य में नशा तस्करी का जाल कितना तेजी से फैल रहा है।
यह भी पढ़ें :हिमाचल : एक झटके में उजड़ा परिवार, देवर को कमरे में मिली भाभी की देह- भाई गया था शहर
बाइक पर हो रही थी नशा तस्करी
जानकारी के अनुसार, देर शाम पुलिस टीम ने नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान मंडी की ओर से आती एक बिना स्थायी नंबर प्लेट की A/F नंबर बाइक को पुलिस टीम ने रुकवाया। जैसे ही बाइक रोकी गई, उस पर सवार दोनों युवक कागज जांच के लिए देने में टालमटोल करने लगे।
सीट के नीचे छुपाई थी चरस
व्यवहार संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तुरंत बाइक की तलाशी ली। सीट के नीचे एक पैकेट मिला। पैकेट खोलकर देखा तो उसमें 380 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी: मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी- जानें मौसम अपडेट
आरोपियों की पहचान
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-
- रितिक (24) पुत्र किशोरी लाल, निवासी खुंडी गांव
- अनुभव (25) पुत्र रत्न लाल, निवासी डूकली गांव
यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब पुलिस वर्दी में रील अपलोड की तो...लगेगी 'क्लास', फोटो तक नहीं कर सकते पोस्ट
दोनों के खिलाफ थाना सुंदरनगर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा, ताकि नशा तस्करों को जड़ से खत्म किया जा सके।
हिमाचल में नशा तस्करी की बढ़ती चुनौती
यह मामला हिमाचल में तेजी से फैल रहे नशे की जड़ों को एक बार फिर उजागर करता है। पहाड़ी इलाकों में चरस और अन्य नशे की तस्करी लगातार बढ़ रही है मंडी, कुल्लू, बिलासपुर और कांगड़ा जिले हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले नेटवर्क भी हिमाचल के युवाओं तक पहुंच बना रहे हैं।
नशे की जड़ें हैं गहरी
कई मामलों में स्थानीय युवाओं को लालच देकर तस्करी की कड़ियों में शामिल किया जा रहा है। पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन जिस मात्रा में चरस, अफीम और सिंथेटिक ड्रग्स बरामद हो रहे हैं, उससे साफ है कि नशे की जड़ें गहरी हैं और चुनौती बड़ी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मरीज की छाती में था जिंदा कॉकरोच! X-ray देख उड़े सबके होश- हुआ कुछ ऐसा
पुलिस की सतर्कता की मिसाल
सुंदरनगर पुलिस की यह कार्रवाई नाकाबंदी की अहमियत और पुलिस टीम की सजगता को दर्शाती है। बाइक सवारों के हाव-भाव और कागज़ दिखाने में की गई टालमटोल को देखते हुए पुलिस का तुरंत फैसला लेना इस सफलता का बड़ा कारण रहा।
