सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की 17 वर्षीय लड़की के देहरादून से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। कई दिन बीतने के बाद भी जब बेटी का कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार की चिंता बढ़ गई।

17 वर्षीय लड़की लापता

लड़की के परिजनों ने सहसपुर पुलिस से उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि लड़की का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है, जिसके चलते परिवार किसी अनहोनी की आशंका से परेशान है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर के बाहर टहल रही महिला की आंखों में फेंकी मिर्ची, गले से झपटी सोने की चेन और...

लापता लड़की की पहचान

लापता लड़की की पहचान डिमटी गांव निवासी तनुजा ठाकुर के रूप में हुई है। वह देहरादून के धर्मावाला स्थित चौधरी भवन में किराये के मकान में रह रही थी। परिजनों के अनुसार तनुजा 10 अगस्त 2026 को बिना किसी को बताए किराये के मकान से चली गई थी।

अचानक कमरे से निकली

 इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। शुरुआत में परिवार ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर जानकारी जुटाई गई, लेकिन कहीं से भी लड़की के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में भांग उगाने का रास्ता साफ : नियमों में हुए बड़े बदलाव, सरकार ने घटाई फीस

फोन भी बंद आ रहा

कई दिनों तक संपर्क नहीं होने के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई। परिजनों के मुताबिक तनुजा का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। जब लगातार तलाश के बावजूद युवती का पता नहीं चला तो उसकी माता सुनीता ठाकुर ने 15 अगस्त को कोतवाली सहसपुर पहुंचकर लिखित शिकायत दी। उन्होंने पुलिस से बेटी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू करने का अनुरोध किया।

पुलिस से मांग मदद

परिजनों ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द लापता बेटी का पता लगाने की मांग की है। परिवार का कहना है कि बेटी के कई दिनों से संपर्क में नहीं होने के कारण वे बेहद चिंतित हैं।

यह भी पढ़ें- CM सुक्खू का ऐलान : 2 लाख परिवारों को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये- 300 यूनिट बिजली भी फ्री

परिवार ने लोगों से की अपील

परिजनों ने आम लोगों से भी तनुजा को तलाशने में सहयोग की अपील की है। परिवार के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को लड़की के बारे में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देती है तो तुरंत परिजनों को सूचना दी जाए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें