सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में दोपहर के समय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चाय की दुकान पर अचानक कुछ युवकों ने हमला कर दिया। घटना जिले के नालागढ़ की बताई जा रही है, जहां चाय का स्टॉल चला रहे दो लोगों पर नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया।
बाप-बेटे पर किया हमला
बताया जा रहा है कि नालागढ़ में ट्रक यूनियन के पास बाप-बेटे दोनों चाय का स्टॉल चलाते हैं। दोपहर के वक्त भी दोनों बाप-बेटे चाय स्टॉल पर ही अपना काम कर रहे थे कि अचानक चार से 5 युवकों ने आकर दोनों पर डंडे बरसाना शुरू कर दिए।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने दिल्ली बुलाए CM सुक्खू -मंत्री, ढाई साल के कामकाज का लेंगे हिसाब
गाड़ी से आए थे 5 युवक
जानकारी के अनुसार ये हमलावर एक गाड़ी में आए थे। चाय स्टॉक के पास अपनी गाड़ी रोक इन्होंने दोनों पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया और हमला करके फरार हो गए।
सिर और शरीर पर गंभीर चोटें
इस हमले में दुकान मालिक भूपेंद्र और उनका बेटा यशवंत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों के अनुसार चोटें गंभीर हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में आया फ्लैश फ्लड, पुल बहा- 4 गांव का संपर्क टूटा, दो ने त्यागे प्राण
एक दिन पहले हुई कहासुनी बनी हमले की वजह
घायल भूपेंद्र ने बताया कि वह स्नेड गांव का रहने वाला है और अपने बेटे के साथ रोजाना चाय-पकौड़े की दुकान चलाता है। बीते दिन उनकी एक युवक के साथ चाय को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह हमला किया होगा, ऐसा भूपेंद्र का अनुमान है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में पंचायत-निकाय चुनाव का बिगुल बजा- इस महीने होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान होते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
