सिरमौर। जहां बच्चे सुरक्षित माहौल में शिक्षा लेने आते हैं, वही परिसर यदि शिक्षकों के लिए असुरक्षित महसूस होने लगे तो यह चिंता का विषय बन जाता है। सिरमौर जिले के पुरूवाला थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

मानसिक प्रताड़ना और छेड़छाड़ के आरोप

पुलिस थाना पुरूवाला के अंतर्गत आने वाले एक विद्यालय की अध्यापिका ने अपने ही सहकर्मी प्रवक्ता पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने संबंधित विभाग के साथ-साथ पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है।

 

यह भी पढ़े : हिमाचल में रिटायरमेंट के बाद कानूनगो को मिली प्रमोशन - बनाया नायब तहसीलदार, उठ रहे सवाल

अनुचित तरीके से छूने के भी आरोप

शिकायत के अनुसार आरोपी लंबे समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। शिक्षिका का आरोप है कि वह आपत्तिजनक टिप्पणियां करता रहा और कई बार अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की। विरोध करने पर कथित तौर पर आरोपी ने कहा कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, मेरी पहुंच ऊपर तक है।

 

यह भी पढ़े : हिमाचल: घर से कर रहा था चिट्टे का धंधा, 10 दिन पहले ही जेल से छूटा था - फिर हुआ अरेस्ट

स्टाफ रूम में हुई कथित बदसलूकी

पीड़िता के मुताबिक 25 फरवरी को सुबह करीब 8:48 बजे जब वह स्टाफ रूम में अपना सामान रखने जा रही थीं, तभी आरोपी वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने अनुचित तरीके से छूने का प्रयास किया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर उसने स्टाफ के अन्य सदस्यों के सामने थप्पड़ भी मारे। शिक्षिका ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

यह भी पढ़े : हिमाचल : माता के मंदिर जा रहा था शख्स, काल बनकर कार के सामने आई नीलगाय- खाई में जा गिरी

मामला दर्ज, जांच शुरू

इस संबंध में एसपी निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की बारीकी से पड़ताल कर रही है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें