शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चर्चित पर्यटन स्थल रिज मैदान पर मंगलवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच चर्चा छेड़ दी है। यहां एक युवक और युवती सार्वजनिक स्थान पर बैठकर आपत्तिजनक हरकत करते हुए नजर आए।
किस करते दिखे लड़का-लड़की
बताया जा रहा है कि दोनों बेंच पर बैठे थे और सरेआम एक-दूसरे को किस करते दिखे। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया- जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : अप्रैल में बर्फबारी, आज पांच जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट- तेज तूफान के साथ होगी बारिश
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो सामने आने के बाद लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग इसे सार्वजनिक मर्यादा के खिलाफ बता रहे हैं और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
कम उम्र के लड़का-लड़की
गौर करने वाली बात यह भी है कि वीडियो में दिख रहे युवक और युवती की उम्र कम प्रतीत हो रही है- जिससे अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों की चिंता और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल समाज पर गलत प्रभाव डालती हैं, बल्कि पर्यटक स्थलों की छवि को भी नुकसान पहुंचाती हैं।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का अपाहिज सिस्टम : व्हील चेयर पर पड़े शख्स को बताया मु.र्दा- पेंशन भी की बंद
गंदी हरकतों से लोग परेशान
दरअसल, रिज मैदान और मॉल रोड शिमला शहर के ऐसे प्रमुख स्थल हैं, जहां दिनभर देश-विदेश से आए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां परिवार, बच्चे और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में घूमने आते हैं। ऐसे में सार्वजनिक जगह पर इस तरह की घटनाएं लोगों को असहज कर रही हैं।
क्या बोली पुलिस?
घटना को लेकर जब पुलिस से जानकारी ली गई तो हिमाचल प्रदेश पुलिस के सदर थाना अधिकारियों ने कहा कि उनके पास इस तरह की किसी घटना की आधिकारिक सूचना नहीं पहुंची है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में जरूर आ गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रांसपोर्टर की हड़ताल ने बिगाड़े हालात, वाहनों के थमे पहिये; लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
स्थानीय लोगों की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाए। इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं- ताकि पर्यटन स्थलों की गरिमा बनी रहे और आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
