नाहन। हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर सोमवार को ईद के दिन गोवंश के अवशेष मिलने पर बड़ा बवाल हुआ था। भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे और जोरदार प्रदर्शन किया था। मामले की गंभीरता को देखते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। गोवंश के अवशेष मिलने के मामले को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाने का दावा किया है।
10 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने इस घटना में शामिल अंतरराज्यीय गौ.तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 लोगों को हिरासत में लिया है। जिसमें देहरादून पुलिस ने सहसपुर क्षेत्र से 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि सिरमौर पुलिस के पुरुवाला थाना के अंतर्गत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी एक ही गिरोह के सदस्य हैं और गोकशी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य सिंह के विभाग को मिला केंद्र से करोड़ों का बजट: जताया आभार
नदी किनारे से चोरी करते थे पशु
पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड को भी हिरासत में ले लिया है। जिस पर पहले से ही पशु क्रूरता से जुड़े 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बड़े खुलासे किए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह आसपास के क्षेत्रों और नदी किनारे चरने आने वाले गोवंश को चोरी करते थे और फिर उन्हें काटते थे। आरोपी गोमांश बेच कर मोटा मुनाफा कमाते थे। आरोपियों ने खुलासा किया है कि 31 मार्च को भी उन्होंने यमुना नदी किनारे गौकशी की और अवशेष वहीं फेंक दिए। वे फिर से इसी तरह की घटना को अंजाम देने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े दो नशा तस्कर, भारी मात्रा में चरस-चिट्टा हुआ बरामद
विशेष समुदाय के हैं सभी आरोपी
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। विकासनगर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 35 वर्षीयनौशाद पुत्र इस्लाम, 50 वर्षीय गुलबहार पुत्र शमशेर, 19 वर्षीय समीर पुत्र दिलबहार, 26 वर्षीय शाहरुख पुत्र इखलाख, 20 वर्षीय सादिक पुत्र जब्बार, 21 वर्षीय तौसीब पुत्र इखलाख, निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून के रूप में हुई है। वहीं पुरुवाला में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 40 वर्षीय शहनवाज पुत्र स्व. वलीम मोहम्मद, 60 वर्षीय इरशाद पुत्र कमरूदीन निवासी ग्राम मानपुर देवड़ा तहसील पावंटा साहिब जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में दिनदहाड़े: बदमाश 'बंदा' उठा ले गए और लोग देखते रहे- वीडियो वायरल
हिंदू संगठनों ने जमकर किया था प्रदर्शन
बता दें कि 31 मार्च को उत्तराखंड हिमाचल सीमा पर ढालीपुर नदी के किनारे 12 गोवंश के अवशेष मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर अवशेष को कब्जे में लिया और आगागी जांच शुरू की। इस घटना के बाद बीते रोज पांवटा साहिब में हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने भी जमकर प्रदर्शन किया। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और उसके बाद पांवटा साहिब के बांगरण चौक और गोविंदघाट बैरियर पर उग्र प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल- उत्तराखंड सीमा पर ईद के दिन बवाल- गौवंश से जुड़ा है मामला, यहां जानें पूरी खबर
हिंदूवादी संगठनों ने हरबर्टपुर चौक पर भी चक्का जाम कर दिया और प्रशासन को दोपहर 3 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सार्वजनिक रूप से पेश करने, क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों का वेरिफिकेशन करने, अवैध रूप से रह रहे लोगों पर कार्रवाई करने और गुज्जर समुदाय के संदिग्ध लोगों की जांच करने की मांग की थी।
