शिमला। हिमाचल प्रदेश में आए दिन हो रहे भूस्खलन और बाढ़ में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। कई लोगों की देह मिल जाती हैं तो कई लोगों की तलाश में उनके परिजनों की आंखें पथरा जाती हैं। इसके बाद बीच बीच में कई बार ऐसे भी शव मिलते हैं, जिनकी पहचान तक करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक शव राजधानी शिमला में भी मिला है। यह शव किसी व्यक्ति का है, जिसकी पहचान नहीं हुई है।

नाला में मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी शिमला के पगोग नाला में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली तो हर तरफ दहशत का माहौल बन गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

 

यह भी पढ़ें : बहन की डोली उठने से पहले स्वर्ग सिधारा इकलौता भाई, 15 दिन पहले आया था घर

क्षत विक्षत हालत में है शव

मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय लोगों ने नाले में एक व्यक्ति के शव को बहता हुआ देखा। जिसकी सूचना उन्होंने तुंरत पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार शव काफी क्षत विक्षत अवस्था में मिलाहै। जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। प्रथम दृष्टया में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह शव कहीं दूर से बह कर यहां पहुंचा हुआ है। 

 

यह भी पढ़ें : खेत में घास काट रही थी महिला, ऊपर आ गिरी बेकाबू कार; मौके पर स्वर्ग सिधारी

व्यक्ति की मौत पर बना संशय

हालांकि अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई होगी। क्या व्यक्ति ने आत्महत्या की है या उसकी मौत के कुछ और ही कारण रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है। 

 

यह भी पढ़ें : ट्रैकिंग के लिए हिमाचल आए 5 रेजिडेंट डॉक्टर्स लापता, तलाश में जुटी पुलिस


मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी मौके पर बुलाया। वहीं अन्य पुलिस थानों से भी संपर्क किया है, ताकि पता चल सके कि किसी व्यक्ति के लापता होने की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं है। पुलिस का कहना है कि शव को आईजीएमसी शिमला के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है और पहचान के प्रयास जारी हैं।

 

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु को लेकर भारतीय नागरिक न्याय संहिता के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें