#हादसा

March 3, 2025

हिमाचल: खेत में घास काट रही थी महिला, ऊपर आ गिरी बेकाबू कार; मौके पर स्वर्ग सिधारी

महिला पशुओं के लिए खेत में घास काट रही थी

शेयर करें:

Kangra Car woman

कांगड़ा। किसी इंसान की मौत कब और कैसे आ जाए,यह कोई नहीं बता सकता। ऐसा ही कुछ हिमाचल के कांगड़ा जिला में भी हुआ है। यहां खेत में काम कर रही एक महिला की उस समय मौत हो गई, जब सड़क से अनियंत्रित होकर एक कार सीधे खेत में काम कर रही महिला के ऊपर ही आ गिरी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

कांगड़ा  के जवालामुखी में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कांगड़ा जिला के जवालामुखी में हुआ है। यहां एक कार तीखे मोड़ पर अचानक से अनियंत्रित हो गई और कार मोड़ पर सड़क से उतर कर सीधे खेत में जा गिरी। इस हादसे के दौरान खेत में एक महिला काम कर रही थी। यह अनियंत्रित कार सीधे महिला के ऊपर जा गिरी और कार के नीचे दबने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क से गुजर रही कारों पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, दिल्ली के 8 पर्यटक थे सवार

सड़क से खेत में गिरी कार

इस हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान 74 वर्षीय लीला देवी के रूप में हुई है। वहीं यह हादसा जवालामुखी के डज्ञेल बदोली क्षेत्र के धारड़ी माता मंदिर को जाने वाले लिंक रोड़ पर प्राइमरी स्कूल के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि लीला देवी अपने पशुओं के लिए घाट लेने खेत में गई थी। जिस समय महिला खेत में घास काट रही थी। तभी अचानक उस पर सड़क से अनियंत्रित हुई कार आग गिरी।

 

यह भी पढ़ें : ट्रैकिंग के लिए हिमाचल आए 5 रेजिडेंट डॉक्टर्स लापता, तलाश में जुटी पुलिस

महिला की कार के नीचे दबने से मौत

हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को कार के नीचे से बाहर निकाल कर ज्वालामुखी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लापरवाह चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पार्किंग को लेकर पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक घायल


मामले की जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत बदोली की प्रधान रीता देवी ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि तेज रफ्तार वाहन चालकों के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ऐसी ही एक तेज रफ्तार ने महिला की जान ले ली है। उन्होंने स्थानीय निवासियांे से अपील की है कि वह सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख