मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली और सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक नवविवाहिता ने घरेलू प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी जहर खा लिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
फरवरी में हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि महिला की शादी इसी साल फरवरी महीने में हुआ था। शादी के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मामले की शिकायत महिला के पिता ने सुंदरनगर के BSL कॉलोनी थाने में दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 107 साल के मास्टर जी: इस उम्र में खुद करते हैं अपना सारा काम, सेहत का राज जान होंगे दंग
एक महीने बाद प्रताड़ना शुरू
महिला के पिता ने यादवेंद्र ने बताया कि वो सुंदरनगर के जाहडू गांव के रहने वाले हैं। बीते फरवरी महीने में उनकी बेटी स्नेहा की शादी फंगवास गांव के नील कमल के साथ हुई थी। शादी के करीब एक महीने के बाद से ही नील कमल स्नेहा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
पुलिस थाने पहुंचा मामला
पिता ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने BSL कॉलोनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मगर उस वक्त दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और नील कमल ने आश्वासन दिया कि अब वो स्नेहा को परेशान नहीं करेगा। जिसके बाद वो कुछ दिन ठीक रहा, लेकिन फिर दोबारा उसकी प्रताड़नास शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा बदलाव : खत्म होने जा रहा मनरेगा, अगले महीने से नया सिस्टम लागू
बेटी ने खा लिया जहर
स्नेहा इन सब चीजों से बेहद तंग आ गई थी। ऐसे में उसने आज उसने अपनी जान देने की कोशिश करने के इरादे से जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
जांच में जुटी पुलिस
SPविनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने BNS की धारा 85 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
