कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा बस स्टैंड पर बीती 11 जुलाई की रात युवती के साथ पेश आई शर्मनाक घटना में पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बस स्टैंड पर युवती से छेड़छाड़
यह घटना एक युवती के साथ उस समय घटी जब वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे शिमला से पालमपुर जाने के लिए कांगड़ा बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक निजी बस का कंडक्टर विजय कुमार निवासी लंज उसके सामने अश्लील हरकतें करने लगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामला : अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट से CBI जांच करवाने की उठाई मांग
पहले कर था इशारे
शिमला निवासी पीड़िता गुनजन ठाकुर ने यह पूरी आपबीती सोशल मीडिया पर साझा करते हुए समाज और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। उसने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब वह कांगड़ा बस स्टैंड पर अकेली खड़ी थी। उसी दौरान एक अजनबी व्यक्ति आया और अश्लील इशारे करने लगा।
पैंट की जिप खोली
शुरू में उसने सोचा कि शायद वह गलत समझ रही है। मगर जब उस व्यक्ति ने अपनी पैंट की जिप खोल दी और और भी आपत्तिजनक इशारे करने शुरू किए- तो गुंजन का धैर्य जवाब दे गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बरसात ने मचाया हाहाकार- 98 लोगों ने गंवाई जिंदगी, 34 अभी भी मलबे में लापता
नशे में था कंडक्टर
गुंजन के अनुसार, जब उसने जोर से चिल्लाकर विरोध किया, तो आरोपी ने खुद को बचाने के लिए फोन पर बात करने का नाटक किया और मासूम बनने की कोशिश की। मगर वह नशे की हालत में था, जिसकी पुष्टि उसकी लड़खड़ाती चाल और बर्ताव से हो रही थी।
गुंडों ने किया हमला
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जब गुंजन ने आरोपी की हरकतों का खुलकर विरोध किया, तो आरोपी ने अपने कुछ साथियों को वहां बुला लिया। गुंजन ने बताया कि उन लोगों ने उसके साथ खड़े एक व्यक्ति- जो कि घटना की वीडियो बना रहा था- उसकी पिटाई कर दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और इसी बीच आरोपी वहां से फरार हो गया। गुंजन का कहना है कि उसने वहां खड़े स्थानीय लोगों से पुलिस को बुलाने को कहा। मगर किसी ने उसकी मदद नहीं की।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पैराग्लाइडिंग करने के लिए पहाड़ी से लगाई छलांग, खाई में गिर गए- एक के निकले प्राण
सलाखों के पीछे 6 आरोपी
वहीं, इस मामले में कांगड़ा पुलिस ने अब तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय को अगले दिन सुबह यानी 12 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों की पहचान
- विजय
- पवन (29)
- अर्जुन (25)
- पंकज (21)
- विशाल (21)
- नाबालिग (17)
यह भी पढ़ें : हिमाचल : थाने के पास अफसर से नशेड़ी ने की बदसलूकी, सरेआम हाथापाई पर उतरा- मोबाइल भी छीना
112 हेल्पलाइन पर मिली शिकायत
लोगों का कहना है कि गुंजन की हिम्मत और बहादुरी से ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया- जो ना जाने कब से लड़कियों को असुरक्षित महसूस करवा रहे थे। वहीं, कांगड़ा की SP शालिनी अग्निहोत्री ने इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि 112 हेल्पलाइन पर शिकायत मिलते ही पुलिस टीम रात में ही बस स्टैंड पहुंची और पीड़िता को सुरक्षा मुहैया करवाई गई। पीड़िता के बयान के आधार पर तत्काल FIR दर्ज की गई और जांच के बाद आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया गया।
क्या बोलीं SP शालिनी अग्निहोत्री?
SP शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि कांगड़ा पुलिस जन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। उन्होंने बताया कि पीड़िता और उसके परिजनों के लिए रात को ही रहने और भोजन की व्यवस्था पुलिस की ओर से की गई। समाज को संदेश देते हुए यह भी कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की असहनीय स्थिति का सामना करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें- पुलिस हर समय लोगों की सहायता के लिए तत्पर है।
