#हादसा

July 14, 2025

हिमाचल : पैराग्लाइडिंग करने के लिए पहाड़ी से लगाई छलांग, खाई में गिर गए- एक के निकले प्राण

परिजनों ने खोया जवान बेटा- पायलट की हालत भी गंभीर

शेयर करें:

Indrunag Paragliding Site

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में चल रहे खराब मौसम के बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। बावजूद इसके कई लोग मौसम की बेरूखी को ना समझते हुए पहाड़ों को ओर सैर-सपाटे पर जा रहे हैं। इसी बीच कांगड़ा जिले की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी धर्मशाला से एक दुखद खबर सामने आई है।

खाई में गिरा पैराग्लाइडर

धर्मशाला के पास इंद्रूनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर उड़ान भरने के दौरान एक पैराग्लाइडर खाई में गिर गया है। इस हादसे में 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, पायलट भी गंभीर रूप से घायल हुए है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर दरका पहाड़ : इलाके में बारिश भी हुई शुरू, गाड़ियों में परिवार संग फंसे कई लोग

उड़ान भरते ही गिर गए

मिली जानकारी के अनुसार, ये दुखद हादसा बीते कल दोपहर करीब 3 बजे इंद्रूनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर पेश आया है। बताया जा रहा है कि पायलट और उसके साथ युवक ने अभी उड़ान भरी ही थी कि उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों खाई में गिर गए।

पायलट और युवक गंभीर घायल

इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा दोनों घायलों को तुरंत धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया गया- जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन दो जिलों पर मंडरा रहा बाढ़ आने का खतरा

युवक की मौत, पायलट की हालत नाजुक

मृतक की पहचान 25 वर्षीय सतीश भाई के रूप में हुई है- जो कि अहमदाबाद, गुजरात का रहने वाला था। सतीश हिमाचल घूमने के लिए आया था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसे काल हिमाचल खींच लाया है। घायल पायल की पहचान सूरज के रूप में हुई है- जो कि टऊ धर्मशाला का रहने वाला है। पायलट की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल मानसून : अब तक तीन बच्चों को सांप ने डसा, एक भी नहीं बच पाया- घर में ही थे तीनों

कैसे पेश आया हादसा?

मामले की जानकारी देते हुए ASP कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि सतीश की मौत सिर पर गंभीर चोटें लगने के कारण हुई है। पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि बरसात के चलते कल यानी 15 जुलाई से पैराग्लाइडिंग गतिविधियों पर रोक लग जाएगी। मगर फिर भी अगर कोई ऐसी गतिविधि करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खेतीबाड़ी करने वाले माता-पिता का बेटा आज SDM, बहू AC टू DC की निभा रही जिम्मेदारी

अब तक कितने हुए जिले में ऐसे हादसे?

साल 2012 से लेकर अब तक करीब कई लोग घायल हुए हैं और कुछ की मौत हो चुकी है। जिनमें-

  • साल 2012- पायलट रॉन व्हाइट (75) निवासी अमेरिका की उतराला की पहाड़ियों में मौत हो गई थी।
  • साल 2015- पायलट कोनस्टेनटिन निवासी उज्बेकिस्तान, लैडिंग के दौरान मौत हो गई थी।
  • साल 2015- रूथफ्री निवासी UK फ्ललाइंग के दौरान गिरने से घायल हुई थी।
  • साल 2016- रूस के पायलट की घोघरधार में HT लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
  • साल 2018- 53 वर्षीय कमांडो एनजी कॉकचूंग निवासी सिंगापुर की पैराग्लाइडिंग के दौरान जान चली गई थी।
  • साल 2018- पायलट मैथ्यू को पालुमपुर की धौलाधार रेंज से 3650 मीटर की ऊंचाई से रेस्क्यू किया गया था।
  • साल 2020- टेंडम फ्लाइट का प्रशिक्षण लेते छोटा भंगाल के 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी।
  • साल 2020- फ्रांस के पायलट की प्रशिक्षण के दौरान मौत हुई थी।
  • साल 2021- नई दिल्ली के एक पायलट रोहित भदोरिया की उड़ान भरने के दौरान जान गई थी।
  • साल 2025- इंद्रूनाग साइट पर अहमदाबाद की 19 वर्षीय युवती की मौत हुई थी।
  • साल 2025- इंद्रूनाग साइट पर उड़ान भरने के दौरान सतीश भाई (25) निवासी अहमदाबाद (गुजरात) की मौत हो गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख