कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के देहरा पुलिस जिला ने एक संगठित अंतरराज्यीय नवजात शिशु तस्करी एवं धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश कर सनसनी फैला दी है। इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है- जिनमें 7 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।

बच्चा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

सोमवार को पंजाब और हरियाणा के विभिन्न जिलों से 6 आरोपियों को दबोचा गया और अदालत में पेश किया गया। गिरफ्तार महिलाओं में एक की आयु करीब 60 वर्ष बताई जा रही है, जिससे स्पष्ट है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय और सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के किसान की बेटी ने पास की UPSC परीक्षा, देशभर में पाया पहला स्थान- CM हुए गदगद

कैसे खुला बड़ा राज?

मामले की शुरुआत 17 फरवरी को पुलिस थाना संसारपुर टैरेस में दर्ज एक शिकायत से हुई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नवजात शिशु गोद दिलाने के नाम पर उससे ₹23,500 की ठगी की गई।

अंतरराज्यीय नेटवर्क के मिले संकेत

शुरुआती जांच में यह मामला साधारण धोखाधड़ी का लग रहा था। मगर जब साइबर सेल देहरा ने तकनीकी विश्लेषण शुरू किया तो कई संदिग्ध नंबरों और लेन-देन की कड़ियां सामने आईं। जांच की दिशा बदलते ही पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क के संकेत मिले और इसके बाद कार्रवाई तेज कर दी गई।

यह भी पढ़ें : HRTC बस और कार की जोरदार टक्कर : 2 महिलाओं की मौ.त, बच्चों समेत चार की हालत नाजुक

मुख्य एजेंट की गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क

तकनीकी सुरागों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक आनंद (40) निवासी कांगड़ा, को जालंधर (पंजाब) से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।दीपक आनंद गिरोह का मुख्य एजेंट बताया जा रहा है, जो निसंतान दंपतियों को पंजाब-हरियाणा स्थित नेटवर्क से जोड़ता था और सौदे तय करवाता था।  उसके माध्यम से पुलिस ने मनिंद्रजीत कौर उर्फ रितु (47) निवासी बटाला और अनीता उर्फ आशा (59) निवासी जालंधर (पंजाब) को भी गिरफ्तार किया।

₹4.85 लाख में नवजात का सौदा

जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क के तहत एक नाबालिग नवजात शिशु की अवैध खरीद-फरोख्त की गई थी, जिसमें लगभग ₹4.85 लाख का लेन-देन हुआ। पुलिस ने शिशु को सकुशल बरामद कर लिया है। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के आदेशानुसार बच्चे को स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी को सौंप दिया गया है। यह खुलासा समाज के लिए बेहद चिंताजनक है कि संवेदनशील मानवीय भावनाओं जैसे संतान की चाह को अपराध का माध्यम बनाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! 48 घंटे खराब रहेगा मौसम, फिर होगी बारिश-बर्फबारी; जानें अपडेट

IVF सेंटर और NGO से जुड़े तार

सबसे गंभीर पहलू यह सामने आया कि गिरफ्तार महिलाओं में से कई का संबंध IVF क्लीनिकों और NGO से रहा है। इन्हीं माध्यमों से गिरोह को यह जानकारी मिलती थी कि कौन-सा दंपति संतान के लिए परेशान है।

 

 

कौन-सी महिला आर्थिक या सामाजिक दबाव में नवजात को सौंपने की स्थिति में है। इस संवेदनशील जानकारी का दुरुपयोग कर गिरोह अवैध सौदे कर रहा था। पुलिस को शक है कि कुछ अस्पतालों और संस्थाओं की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: स्कूल से लौटते वक्त फिसला 13 वर्षीय छात्रा का पैर, शरीर पर आई गंभीर चोटें- हुई मौ.त

कैसे काम करता था गिरोह?

यह पूरा नेटवर्क पंजाब और हरियाणा के विभिन्न जिलों जालंधर, बठिंडा, मानसा और सिरसा तक फैला हुआ था। पुलिस जांच के अनुसार गिरोह में भूमिकाएं स्पष्ट रूप से बंटी हुई थीं-

  • कुछ सदस्य असहाय या जरूरतमंद माताओं से संपर्क करते थे।
  • कुछ लोग IVF क्लीनिकों के माध्यम से निसंतान दंपतियों की पहचान करते थे।
  • मुख्य एजेंट सौदे की रकम तय करता और दोनों पक्षों को जोड़ता था।
  • लेन-देन नकद और डिजिटल माध्यम से कराया जाता था ताकि पकड़ से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चिट्टा बेचने आए थे दो यार, ग्राहक से पहले पहुंची पुलिस- खेप संग हुए गिरफ्तार

सात दिन में कई जगह रेड

पिछले एक सप्ताह से पुलिस जिला देहरा की संसारपुर टैरेस थाना टीम ने पंजाब और हरियाणा में लगातार दबिश दी। सोमवार को जिन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनकी पहचान-

  • नीलम सिंह (54) निवासी बठिंडा, पंजाब
  • रिम्पी (38) निवासी बठिंडा, पंजाब
  • किरण उर्फ काली (30) निवासी सिरसा, हरियाणा
  • जसमेल कौर उर्फ भोलो (60) निवासी बठिंडा, पंजाब
  • कुलविंदर उर्फ राजू (45) निवासी जालंधर, पंजाब
  • करमजीत कौर उर्फ काले (34) निवासी बठिंडा, पंजाब
  • इससे पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी-
  • दीपक आनंद (40) निवासी कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
  • मनिंद्रजीत कौर उर्फ रितु (47) निवासी बटाला, पंजाब
  • अनीता उर्फ आशा (59) निवासी जालंधर, पंजाब

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस की वर्दी पर दाग- हेड कांस्टेबल ने महिला प्रशिक्षु को भेजे अश्लील मैसेज, हुआ सस्पेंड

पुलिस का बयान और आगे की जांच

SP देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि यह केवल धोखाधड़ी नहीं, बल्कि एक संगठित अंतरराज्यीय शिशु तस्करी नेटवर्क का मामला है। इसमें और भी लोगों की संलिप्तता की आशंका है। सभी कड़ियों को जोड़कर जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या अन्य राज्यों में भी इसी तरह के सौदे हुए हैं।

समाज के लिए चेतावनी

यह मामला एक गंभीर सामाजिक चेतावनी है। निसंतान दंपतियों की भावनाओं और असहाय माताओं की मजबूरी का फायदा उठाकर अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। कानूनी गोद लेने की प्रक्रिया स्पष्ट और सुरक्षित है, लेकिन शॉर्टकट अपनाने की प्रवृत्ति ऐसे अपराधों को बढ़ावा देती है।

यह भी पढ़ें : BREAKING: हिमाचल में झारखंड के पूर्व CM के पोते की मौ.त- कमरे में पड़े मिले, दोस्त भी थे साथ

जांच अभी भी जारी

देहरा पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बड़े नेटवर्क को उजागर किया है, लेकिन साथ ही यह भी दिखाया है कि समाज को सतर्क रहने और कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की कितनी आवश्यकता है। जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें