#हादसा

February 25, 2026

BREAKING: हिमाचल में झारखंड के पूर्व CM के पोते की मौ.त- कमरे में पड़े मिले, दोस्त भी थे साथ

सेथन से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मृत घोषित

शेयर करें:

 champai soren family

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन की हाई अल्टीट्यूड के कारण अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ घूमने मनाली आए थे, लेकिन यह यात्रा एक दर्दनाक हादसे में बदल गई।

सोलंग वैली और सेथन घूमने गए थे

जानकारी के अनुसार वीर सोरेन 22 फरवरी को अपने मित्रों के साथ मनाली पहुंचे थे और सिमसा स्थित एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। 23 फरवरी को वे सोलंग वैली और हाम्टा पास के समीप सेथन गांव घूमने गए। ऊंचाई वाले इस क्षेत्र में घूमने के बाद सभी शाम को होटल लौट आए। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे घूमकर वापस आने के बाद वीर ने सिर में तेज दर्द की शिकायत की। दोस्तों ने दवाई दी, जिसके बाद वह आराम करने के लिए सो गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: स्कूल से लौटते वक्त फिसला 13 वर्षीय छात्रा का पैर, शरीर पर आई गंभीर चोटें- हुई मौ.त

कमरे में गिरने की आवाज, अस्पताल में तोड़ा दम

करीब 2:30 बजे कमरे से गिरने की आवाज आई। जब दोस्तों ने जाकर देखा तो वीर बेड से नीचे गिरा हुआ था। हालत बिगड़ती देख वे तुरंत उसे सिविल अस्पताल मनाली लेकर पहुंचे। रास्ते में उसके मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने काफी देर तक सीपीआर दी, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें :  हिमाचल पुलिस की वर्दी पर दाग- हेड कांस्टेबल ने महिला प्रशिक्षु को भेजे अश्लील मैसेज, हुआ सस्पेंड

शव पर नहीं मिले बाहरी चोट के निशान

मनाली पुलिस के अनुसार 24 फरवरी की शाम सिविल अस्पताल से सूचना मिली थी कि वीर सोरेन को मृत अवस्था में लाया गया है। पुलिस ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया और फोटोग्राफी की। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अपनाई जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख