चंबा। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और युवतियों के शोषण के मामले आए दिन रिपोर्ट हो रहे हैं। कई बार शातिर झूठे प्यार के जाल में फांस कर महिलाओं और युवतियों की इज्जत के साथ खेलते हैं तो कई बार जबरन इन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसा ही एक बेहद संगीन मामला हिमाचल के चंबा जिला से सामने आया है। इस मामले ने एक बार फिर प्रदेश में लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं।
चंबा जिला से सामने आया संगीन मामला
दरअसल हिमाचल के चंबा जिला से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में तीन युवकों ने एक किशोरी का ना सिर्फ अपहरण किया, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है। इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा हा*दसा: सड़क में पलटी ट्रैवलर, 18 यात्रियों की चीख पुकार से दहला क्षेत्र
पिता की शिकायत पर खुलासा
पीड़िता के पिता ने महिला थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार एक युवक इस्माइल सहित दो अन्य व्यक्तियों ने पहले नाबालिग लड़की का अपहरण किया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से बच्ची गहरे मानसिक आघात में है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनी गांव की बेटी, दादा-दादी का साकार किया सपना
पुलिस ने तेज की मामले की जांच
मामले की पुष्टि करते हुए विजय कुमार सकलानी ने बताया कि नाबालिग के पिता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना की योजना कैसे बनाई गई और इसमें अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पीड़िता व उसके परिवार को हरसंभव कानूनी व मानसिक सहयोग देने की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में होने जा रही है शिक्षकों की भारी कमी: एक साथ रिटायर हो रहे 1600 अध्यापक
प्रदेश में बढ़ते अपराधों ने बढ़ाई चिंता
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और युवतियों के साथ शारीरिक शोषण के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। पहाड़ी राज्य होने और शांत प्रदेश की छवि के बावजूद, इस तरह की घटनाएं समाज और प्रशासन दोनों के लिए चेतावनी हैं।
