सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। करवाचौथ से पहले एक महिला होटेल में अपने भांजे के साथ मिली है। महिला के पति ने दोनों को कमरे में एकसाथ पकड़ा है। वहीं हैरान करने वाली बात है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही, उल्टा उसे डांट फटकार रही है।

पीड़ित पति ने बताया अपना दर्द

पीड़ित पति ने अपनी पत्नी को होटेल में एक अन्य युवक के साथ पकड़ा है। पति ने अपनी पत्नी की कारगुजारियों के बारे में अपना दर्द बताया है। गौरतलब है कि गुरुवार को पति ने अपनी पत्नी को भांजे के साथ होटेल में पकड़ा।

ह भी पढ़ें: हिमाचल : करवाचौथ पर सूनी हुई महिला की मांग, दो बच्चों से छिन गया पिता का साया

मौके पर नहीं पहुंची पुलिस- पीड़ित

पीड़ित पति ने इस दौरान पुलिस को भी कॉल किया लेकिन पुलिस मौके पर नहीं आई और तर्क दिया कि महिला और युवक बालिग हैं। ऐसे में वे अपनी मर्जी से कहीं भी जा सकते हैं।

11 साल पहले हुई शादी, 2 बच्चे

पीड़ित पति ने बताया कि 11 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी का अब उसी के घर के करीब रहने वाले भांजे के साथ चक्कर चल रहा है। अब उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा है।

ह भी पढ़ें:  हिमाचल के MNREGA मजदूरों को 31 अक्टूबर तक करना होगा ये काम, नहीं तो हट जाएगा नाम

लंबे वक्त से पत्नी पर था शक

गौरतलब है कि पति को लंबे वक्त से अपनी पत्नी पर शक था। जब उसने अपनी पत्नी और भांजे को पकड़ा तो हाथापाई हुई। इस दौरान पति ने पत्नी के प्रेमी से पूछताछ की। प्रेमी ने पति से कहा कि वो सॉरी बोलने आया था।

11 साल से हैं संबंध- पीड़ित

पति के मुताबिक उसकी पत्नी के नाजायज संबंध हैं और 11 साल से ऐसा चल रहा है। पति का कहना है कि पुलिस भी मेरी मदद नहीं कर रही है। पुलिस उन्हें हर बार डांट फटकार भेज देते हैं।

ह भी पढ़ें: हिमाचल से लापता महिला राजस्थान में मिली, पत्नी को सही-सलामत देख भावुक हुआ पति

नीले ड्रम में मिलने का है डर

पति ने बताया कि गुरुवार को सोलन पुलिस ने उनसे एक शिकायत ली और उसे घर भेज दिया। पति का कहना है कि उन्हें डर है कि वे नीले ड्रम में मिलेंगे। पति ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें