#विविध

October 10, 2025

हिमाचल से लापता महिला राजस्थान में मिली, पत्नी को सही-सलामत देख भावुक हुआ पति

घर से अस्पताल के लिए निकली थी महिला

शेयर करें:

PALLAVI KARWACHAUTH PALAMPUR POLICE KANGRA

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने एक लापता महिला को सुरक्षित ढूंढ लिया है। पुलिस टीम ने महिला को हिमाचल से सैकड़ों किलोमीटर दूर राजस्थाान के जयपुर से सकुशल बरामद किया है। महिला के सही-सलामत मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

राजस्थान से मिली लापता महिला

बताया जा रहा है कि महिला के पति ने बीती 3 अक्टूबर को पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। अब करवाचौथ के पर्व पर पुलिस टीम ने सकुशल पति को उसकी पत्नी लौटा दी है। महिला को राजस्थान से हिमाचल लाकर कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

ह भी पढ़ें: हिमाचल : चार लोगों ने खाया जह*र, एक घर से उठी दो अर्थियां- पूरे इलाके में पसरा मातम

3 अक्टूबर से थी लापता

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय पल्लवी बीती 3 अक्टूबर को अचानक घर ले लापता हो गई थी। परिजनों ने उसे अपने स्तर पर हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। ऐसे में थक-हार कर पल्लवी के पति मनोज कुमार ने पालमुपर पुलिस स्टेशन में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

अस्पताल के लिए निकली थी महिला

मनोज ने पुलिस को बताया कि पल्लवी घर से सिविल अस्पताल गई थी। मगर देर शाम तक भी वो वापस घर नहीं लौटी। पल्लवी के ऐसे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने से परिजन काफी परेशान है।

ह भी पढ़ें: हिमाचल : करवाचौथ पर उजड़ा महिला का सुहाग, नाले में गिरी छुट्टी पर घर आ रहे पति की बाइक

कैसे चला महिला का पता?

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की। मामले की गहन जांच के लिए पुलिस टीम ने एक विशेष टीम गठित की और तकनीकी विश्लेषण व फोन लोकेशन के आधार पर महिला को ढूंढ निकाला। महिला की आखिरी फोन लोकेशन राजस्थान का जयपुर क्षेत्र आया।

राजस्थान पहुंची हिमाचल पुलिस

इसके बाद हिमाचल पुलिस टीम महिला को लाने के लिए राजस्थान रवाना हो गई। पुलिस टीम ने वहां कई जगहों पर तलाशी की। इसी दौरान पुलिस टीम ने पल्लवी को जयपुर से सकुशल बरामद कर लिया। फिर पुलिस टीम द्वारा महिला को पालमपुर लाया गया और जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पल्लवी को परिजनों को सौंप दिया गया।

ह भी पढ़ें: हिमाचल : मामूली बहस ने उजाड़ा परिवार, पहले पत्नी-फिर पति ने उठाया गलत कदम; दोनों की मौ*त

परिवार ने ली राहत की सांस

फिलहाल, ये पता नहीं चल पाया है कि महिला हिमाचल से राजस्थान कैसे और किसके साथ पहुंची। पुलिस टीम ने महिला को परिजनों को सौंप दिया है। पत्नी के सकुशल मिलने के बाद पति बेहद खुश है और पहले पत्नी को देखकर उसकी आंखों से खुशी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। महिला के मिलने से परिवार ने भी राहत की सांस ली है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख