कुल्लू। घर में हुई एक कहासुनी के बाद बाहर निकला 45 वर्षीय व्यक्ति जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान ब्यास नदी किनारे जो दृश्य सामने आया, उससे परिवार में मातम पसर गया। व्यक्ति का शव नदी किनारे एक पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना हिमाचल प्रदगेस के जिला कुल्लू के भुंतर थाना क्षेत्र की है।

व्यक्ति की पहचान

मृतक की पहचान 45 वर्षीय संतोष सिंह निवासी गुमला, झारखंड के रूप में हुई है। वह वर्तमान में शमशी, जिला कुल्लू में रह रहा था। पुलिस के अनुसार घटना बुधवार 19 अगस्त की है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल विधानसभा सत्र आज से शुरू- पहले ही दिन हंगामे के आसार, 67 सवालों से गूंजेगा सदन

घर से निकलने के बाद नहीं लौटा

प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार संतोष सिंह की घर में पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया। काफी समय बीतने के बावजूद जब वह वापस नहीं आया तो परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी।

 

परिजनों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की। इसी दौरान ब्यास नदी के किनारे एक पेड़ से संतोष सिंह का शव लटका हुआ मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : रक्षाबंधन से पहले चीनी के दामों में उछाल- अब 20 रुपये महंगी मिलेगी, उपभोक्ता परेशान

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

सूचना मिलते ही भुंतर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में अगले 48 घंटे बारिश- फिर लगातार 5 दिन साफ रहेगा मौसम, पहाड़ों पर खिलेगी धूप

परिजनों के हवाले किया शव

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। वहीं, घटना के पीछे के कारणों को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान समेत अन्य तथ्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है। SP कुल्लू अभिषेक एस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भुंतर थाना पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें