ऊना। चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर गुरुवार को HRTC और पंजाब रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टरों के बीच जमकर हाथापाई हुई। असल में नंगल बस स्टैंड पर जब HRTC बस का ड्राइवर पर्ची कटवा रहा था, तभी पंजाब रोडवेज के ड्राइवर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। बिना किसी उकसावे के जानबूझकर की गई इस हरकत ने पंजाब और हिमाचल के ड्राइवर-कंडक्टरों के बीच फसाद खड़ा कर दिया।

लोगों ने मामला शांत कराया

चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर नंगल में आज हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) और पंजाब रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर में किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। इस दौरान दोनों ओर से एक दूसरे पर खूब थप्पड़ बरसाए गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और मामला शांत किया। फिर दोनों तरफ के ड्राइवर-कंडक्टरों ने एक-दूसरे पर जमकर थप्पड़ बरसाए। लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत करवाया। लेकिन इस घटना से हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की वादियां निहार रहे थे टूरिस्ट, सड़क से लुढ़की कार- 6 लोग थे सवार; मची चीख पुकार

चलती बस से मारा थप्पड़

इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि HRTC की बस का ड्राइवर जब नंगल बस स्टैंड पर रोज की तरह पर्ची कटवा रहा था, तभी पंजाब रोडवेज के ड्राइवर ने चलती बस से उसे थप्पड़ मार दिया। HRTC की बस में सवार यात्रियों ने भी इस घटना की पुष्टि की है।

पर्ची कटवाने रुकना पड़ता है

HRTC बस के कंडक्टर का कहना था कि हिमाचल की बसों को रोज ही यहां पर्ची कटवानी पड़ती है। लेकिन, इसी बीच पंजाब रोडवेज के ड्राइवर की यह बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों का भी कहना था कि भिंडरावाले फ्लैग विवाद के बाद दोनों प्रदेशों के बीच बंद हुई बस सेवा किसी तरह अब जाकर शुरू हुई है, लेकिन कुछ लोग इसमें भड़कावे की कार्रवाई कर रहे हैं, ताकि माहौल खराब हो।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गाड़ी में लकड़ी का बॉक्स देख चौंकी पुलिस, खोला तो निकला चरस का जखीरा

जाम से परेशान हुए यात्री

इस घटना से दोनों तरफ के रास्ते पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद यह जाम खुला और यातायात सामान्य हो सका।

यह भी पढ़ें : आज से ATM के नए नियम लागू, पैसे निकालना हुआ महंगा- जानिए कितना देना होगा चार्ज

कल हुई थी टक्कर

आपको बता दें कि चंडीगढ़-ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार को बंगाणा के आगे पंजाब रोडवेज की बेकाबू बस ने  HRTC की बस को टक्कर मार दी थी। हालांकि, इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन इस घटना से एक बार फिर HRTC के ड्राइवरों की इस शिकायत को बल मिला है कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी रास्तों पर पंजाब के ड्रइवर अपनी गाड़ी पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। चंडीगढ़ डिपो की बस हमीरपुर जा रही थी, जबकि धर्मपुर डिपो की HRTC बस सरकाघाट की ओर जा रही थी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें