शिमला। हिमाचल प्रदेश में आम जनता को सुरक्षित रूप से उनकी मंजिल तक पहुंचाने वाले हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) बस चालकों पर लगातार हमले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। ताजा मामला शिमला जिले से सामने आया है, जहां एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात HRTC बस चालक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
HRTC बस चालक पर कुल्हाड़ी से किया हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला राजधानी के रामपुर का है। यहां पर HRTC बस चालक कुलदीप कुमार ने एक युवक के खिलाफ पुलिस थाना ननखरी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उन पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से स्कूटी पर चरस की डील करने निकली थी सलीमा, पुलिस ने नाके पर धर-दबोचा
सड़क पर लगा थी जाम
शिकायत के अनुसार, बीते 25 दिसंबर की शाम लगभग 7:15 बजे कुलदीप कुमार रामपुर से खोलीघाट जा रहे थे। रास्ते में खड़ाहण नाम की जगह पर सड़क तंग थी और एक पिकअप गाड़ी बीच सड़क में खड़ी थी। इसके कारण आगे और पीछे चल रही HRTC की बसें वहीं फंस गईं।
गाली-गलौज करने लगा पिकअप चालक
जब बस चालकों ने पिकअप चालक ने गाड़ी साईड में करने और रास्ता देने के लिए कहा, तो वह गुस्सा हो गया। पहले उसने चालक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर अचानक बस चालक पर हमला कर दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में डर का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : चिट्टे की लिए बेटे ने मांगी भीख, सड़क पर रोता रहा पिता- तमाशबीन बने लोग; जानिए पूरी सच्चाई
कुल्हाड़ी से सर पर किया वार
आरोपों के मुताबिक, आरोपी ने पहले बस चालक को जबरदस्ती सीट से खींचने की कोशिश की और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह पास ही स्थित अपनी दुकान से कुल्हाड़ी लेकर आया और चालक के सिर पर वार करने के इरादे से हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी बस परिचालक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया है, जो अब सामने आया है।
आरोपी की पहचान
रविंद्र चौहान, पुत्र जगदीश चंद, निवासी खड़ाहण, जिला शिमला के रूप में की है। पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर BNS की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में क्रिसमस के दिन पुलिस ने पकड़ा बुजुर्ग : झोले से मिली 5 किलो चरस
गेट पर बैठक करके न्याय की मांग
रामपुर बस डिपो के चालक और कंडक्टर संघ ने आज गेट पर बैठक करके न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस और प्रशासन ने रविंद्र चौहान के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो वे ननखड़ी क्षेत्र के लिए कोई भी बस सेवा उपलब्ध नहीं कराएंगे। संघ ने यह भी बताया कि ऐसे हमले और दुर्व्यवहार अब रोजमर्रा की बात बन गए हैं। उन्होंने सरकार से सख्त नियम बनाने की मांग की, ताकि किसी भी व्यक्ति द्वारा बस चालकों और कंडक्टरों के साथ दुर्व्यवहार न किया जा सके।
