शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय HPU में मंगलवार सुबह दो प्रमुख छात्र गुटों ABVP और SFI के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना करीब 10 बजे के आसपास एडम ब्लॉक के समीप बने ढाबे पर घटी, जब SFI के कार्यकर्ता ब्रेकफास्ट कर रहे थे। इसी दौरान ABVP के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

बहस खूनी संघर्ष में बदली 

कुछ ही देर में यह बहस खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें दोनों गुटों के 6-7 सदस्य घायल हो गए। इस झड़प में कुछ छात्रों के सिर और हाथों में गंभीर चोटें आईं और दोनों गुट एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें : शादीवाला घर हुआ राख- एक चिंगारी ने छीनी सारी खुशियां, सदमे में परिवार

दराट से मारने के आरोप

वहीं इस भिड़त के बाद SFI ने आरोप लगाया कि ABVP के कार्यकर्ताओं ने उनके सदस्यों पर पथराव किया, जबकि ABVP का कहना है कि SFI ने दराट से हमला किया और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल विधानसभा बजट सेशन डे टू: सड़कों की खस्ता हालत पर होगी चर्चा, ये रहेगा खास

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और विश्वविद्यालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन भी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चलती कार का फटा टायर, दीवार से हुई जोरदार टक्कर; मची चीख-पुकार

वॉल राइटिंग विवाद का परिणाम

इस घटना को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में चर्चा का माहौल गर्म है। छात्रों का कहना है कि यह संघर्ष कुछ दिनों से चल रहे वॉल राइटिंग विवाद का परिणाम हो सकता है। दोनों गुटों के बीच यह विवाद पिछले कुछ दिनों से बढ़ता जा रहा था, जिससे इस तरह की हिंसक घटना हुई। अब विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें