शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बेहद ही शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मात्र छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। बड़ी बात यह है कि वारदात को अंजाम देने का आरोप एक प्रवासी पर लगा है। जिसके चलते स्थानीय लोगों में प्रवासियों के खिलाफ भारी रोष है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार शिमला जिला के रामपुर के झाकड़ी पुलिस थाना से सामने आए इस मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि आईसक्रीम बेचने वाला शख्स छह साल की मासूम को आईसक्रीम खिलाने के बहाने अपने ठेले पर ले गया और वहां पर उसने मासूम के साथ नीचता का प्रयास किया। मासूम पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें : कुल्लू दशहरा में तहसीलदार से बदसलूकी: बेटी बोली- आस्था के नाम पर की गुं*डागर्दी; प्रशासन पर दागे सवाल
मासूम को आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले गया
घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजकर 45 मिनट की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची के परिजनों की क्षे में दुकान है। बच्ची भी अपने परिजनों के साथ दुकान पर ही मौजूद थी। इसी दौरान एक आइसक्रीम विक्रेता वहां आया और मासूम को आइसक्रीम देने का झांसा देकर अपने ठेले की ओर ले गया।
मां ने रंगे हाथों देखा आरोपी
बच्ची की मां ग्राहकों को सामान देने के बाद जब ठेले पर पहुंची तो उसने देखा कि आरोपी ने अपनी पैंट उतार रखी थी और बच्ची के साथ नीचता करने की कोशिश कर रहा था। मां के दिखाई देने पर आरोपी ने तुरंत कपड़े पहनने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर, DA- एरियर को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी
राजस्थान का निवासी है आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की पहचान रोशन लाल (45) निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। वह रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र में आइसक्रीम बेचता है और लंबे समय से वहीं कार्यरत है। डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 62 तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि आगे की जांच और कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार को बताया 'वादा चोर', पूछा- क्या खुद गद्दी छोड़ने को तैयार हैं
परिवार और स्थानीय लोग मांग रहे कड़ी सजा
घटना से इलाके में गुस्सा है। पीड़िता के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग की है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से चल रही है और पीड़ित परिवार को हर संभव सुरक्षा और सहायता प्रदान की जाएगी।
