#राजनीति

October 4, 2025

अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार को बताया 'वादा चोर', पूछा- क्या खुद गद्दी छोड़ने को तैयार हैं

केंद्र की मोदी सरकार को कोसना बंद करे सुक्खू सरकार 

शेयर करें:

Anurag thakur cm sukhu

मंडी। विदेश दौरे से वापस हिमाचल पहुंचे हमीरपुर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जमकर हमला बोला। अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को घेरते हुए उन्होंने कांग्रेस को वादा चोर करार दिया और सवाल दागा कि यदि कांग्रेस जनता से झूठे वादों के आधार पर सत्ता में आई है तो क्या उसके नेता स्वयं गद्दी छोड़ने के लिए तैयार हैं

कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ पर कसा तंज

दरअसल अनुराग ठाकुर आज मंडी दौरे पर पहुंचे हुए थे। यहां उन्होंने हिमाचल कांग्रेस के वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि जो खुद वादा चोर हैं, वह हिमाचल में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चला रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने जनता को गारंटियों का झुनझुना थमाया, लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद आज तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब जनता का ध्यान भटकाने के लिए झूठे प्रचार और हस्ताक्षर अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव : देवालुओं ने तहसीलदार को घसीटा, फाड़े कपड़े- 6 पर FIR

जनता से झूठे वादे कर हथियाई सत्ता

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पहले बड़े.बड़े वादे किए, लेकिन अब वे केवल आरोप.प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। अनुराग ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो चुका है। कांग्रेस केवल झूठ बोल सकती है, प्रदेश की जनता को झूठे सपने दिखा सकती है, लेकिन अब दोबारा जनता कांग्रेस के जाल में नहीं फंसेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी, 5 जिलों पर फिर मंडराया खतरा

केंद्र का आभार जताने की बजाय कोस रही सुक्खू सरकार 

अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया केंद्र की मोदी सरकार को कोसते रहते हैं। जबकि केंद्र की मोदी सरकार ने समय समय पर हिमाचल की सहायता की है। अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने हिमाचल केा 843 करोड रुपए की अतिरिक्त किश्त प्रदान की है। जिसे भी हिमाचल सरकार नाकाफी बता रही है।

 

अनुराग ठाकुर ने साफ कहा कि केंद्र से हिमाचल को हजारों करोड़ मिल रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताने की बजाए, उन्हें कोस रहे हैं और जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। अनुराग ने तंज कसा कि केंद्र पर टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेवां में झांकना चाहिए। कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद खुद कितनी गारंटियां पूरी की हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में समाई कार, पिता के सामने बड़े बेटे की थमी सांसें- छोटे की हालत नाजुक

हिमाचल की राजनीति में एंट्री पर कही बड़ी बात

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की राजनीति में एंट्री पर भी बड़ी बात कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह हिमाचल से ही हैं और यहां पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, वह उसे निभाएंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर आजकल उनकी हिमाचल की राजनीति की एंट्री पर काफी चर्चाएं चल रही हैं, जिन पर विराम लगाने की जरूरत है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख