शिमला। हिमाचल प्रदेश में आए दिन हादसों और आत्महत्याओं की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति ऐसा खौफनाक कदम क्यांे उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
पेड़ से लटका मिला शव
मामला जिला के शिमला ग्रामीण के रोडी क्षेत्र के जनोल गांव से सामने आया है। आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पहचान 54 वर्षीय कृष्ण लाल के रूप में हुई है। कृष्ण ला शिमला के एजी ऑफिस में कार्यरत थे और जनोल गांव के रहने वाले थे। यह घटना आज मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। कृष्ण लाल की मौत से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस पर भड़के सुक्खू कैबिनेट के मंत्री: बोले- अपाहिज हो गया है संगठन
घर से कुछ ही दूरी पर लगाया फंदा
मिली जानकरी के अनुसार कृष्ण लाल ने आज मंगलवार की सुबह अपने घर से कुछ ही दूरी पर खेत में पेड़ से फंदा लगा लिया। कृष्ण लाल के भाई और अन्य परिजनों को उनका शव पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही बालूगंज पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने हिमाचल को जारी किया करोड़ों का बजट, पर सीएम सुक्खू की बढ़ गई टेंशन; जानें क्यों
परिजनों ने पहुंचाया आईजीएमसी
पुलिस चौकी जतोग के पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह उन्हंे सूचना मिली थी कि कृष्ण लाल नामक शख्स ने घर से 20 25 फीट दूर पेड़ से फंदा लगा लिया है। उनके परिजनों को जब इस बात का पता चला तो वह तुरंत ही कृष्ण लाल को फंदे से उतार कर आईजीएमसी शिमला लेकर पहुंचे। लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने कृष्ण लाल को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला को फोन पर वीडियो देखना पड़ा महंगा, खाते से 5.43 लाख हुए गायब
पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को अभी तक मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। जिससे की आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सके। बालूगंज पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। डीएसपी सिटी शक्ति चंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
