शिमला। रविवार को हिमाचल की दो जेलों से एक साथ ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। सिरमौर के नाहन और कांगड़ा के धर्मशाला में जेल के भीतर हिंसक झड़पें हुईं। नाहन में विचाराधीन कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जबकि धर्मशाला में कैदियों और जेल सुरक्षा कर्मचारियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई।

 

दोनों घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं। धर्मशाला में चार कैदी और चार जेल कर्मचारी घायल हुए, जबकि नाहन जेल में भी कई विचाराधीन कैदियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : शराब के नशे में घर पहुंचा पति, पत्नी पर चलाया चा**कू- बच्चों के सामने मां ने तोड़ा दम

नाहन जेल में कैदियों के दो गुट आमने-सामने

सिरमौर जिले के नाहन स्थित केंद्रीय कारागार में झड़प शनिवार रात हुई। पुलिस के अनुसार, जेल के ए ब्लॉक में विचाराधीन कैदियों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

बड़ी संख्या में कैदी की झड़प

जेल उपाधीक्षक सीता राम की शिकायत के मुताबिक, बड़ी संख्या में कैदी झड़प में शामिल हो गए थे। ड्यूटी पर तैनात वार्डनों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन संख्या अधिक होने के कारण तत्काल हालात काबू में नहीं आ सके।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस बैंड प्रभारी पर FIR, लंदन जाने के लिए स्पॉन्सरशिप मांगने के आरोप- जांच जारी

पुलिस के कई जवान घायल

इसके बाद जेल के अतिरिक्त अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। काफी प्रयास के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। झड़प में कई विचाराधीन कैदियों को चोटें आई हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी घायलों की सटीक संख्या और विवाद की असली वजह सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धर्मशाला जेल में कैदी और सुरक्षा कर्मी भिड़े

दूसरी घटना कांगड़ा के धर्मशाला स्थित लाला लाजपतराय जिला मुक्त एवं सुधार गृह में रविवार दोपहर हुई। यहां अस्पताल ले जाने के लिए गार्द लगाने को लेकर कैदियों और जेल स्टाफ के बीच बहसबाजी शुरू हुई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : टैंकर से टकराई कार; पुलिस के 2 जवानों की मौके पर ही दर्दनाक मौ**त

कई कर्मचारी हुए घायल

देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कांच की खिड़की भी तोड़ दी गई और उसके टूटे हुए टुकड़ों से एक-दूसरे पर हमला किए जाने की बात सामने आई है।

सभी घायल टांडा अस्पताल रेफर

झड़प में चार कैदी और चार जेल सुरक्षा कर्मचारी घायल हुए हैं। घायल कर्मचारियों की पहचान हेड कांस्टेबल राकेश वर्मा, सूरज, अजीत और शिवराम के रूप में हुई है। सभी को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में आज नहीं खुलेगा कोई भी सरकारी स्कूल और कॉलेज, मगर क्यों...जानें वजह

धर्मशाला जेल में क्रॉस FIR, पहले भी उठे थे सवाल

घटना की सूचना मिलने के बाद धर्मशाला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा प्रणाली पर उठे सवाल

धर्मशाला जेल पहले भी विवादों में रह चुकी है। करीब दो महीने पहले इसी जेल में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस घटना को लेकर भी काफी विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बेकाबू बस का कहर- कई कारों को टक्कर मार बाइक सवार को कुचला, युवक की मौ**त

जांच में जुटी पुलिस

अब एक बार फिर जेल के भीतर कैदियों और सुरक्षा कर्मचारियों के बीच हिंसक झड़प ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस दोनों मामलों में झड़प की वास्तविक वजह, शामिल लोगों और घटना के दौरान हुई गतिविधियों की जांच कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें