#हादसा

August 17, 2026

हिमाचल में बेकाबू बस का कहर- कई कारों को टक्कर मार बाइक सवार को कुचला, युवक की मौ**त

पुलिस ने तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है

शेयर करें:

chintpurni temple overspeed bus cars bike boy una bharwain himachal police road

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के भरवाईं में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पास एक तेज रफ्तार निजी बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बेकाबू बस ने देखते ही देखते सड़क पर आगे चल रही तीन कारों को टक्कर मार दी और इसके बाद एक मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

बेकाबू बस का कहर

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपू के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में आज भारी से भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में लैंडस्लाइड-बाढ़ का खतरा

कई वाहनों को चपेट में लिया

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 5:25 बजे राजस्थान नंबर की निजी बस RJ-13PB-0252 भरवाईं में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंची। इसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित हो गई।

बाइक सवार युवक की मौत

बस ने सबसे पहले सड़क पर आगे चल रही तीन कारों को जोरदार टक्कर मारी। कारों को टक्कर मारने के बाद भी बस नहीं रुकी और आगे जा रही मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दीपू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में कारों को भी काफी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में आज नहीं खुलेगा कोई भी सरकारी स्कूल और कॉलेज, मगर क्यों...जानें वजह

सड़क पर मच गई अफरा-तफरी

एक के बाद एक कई वाहनों के टकराने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना चिंतपूर्णी पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

बस कैसे हुई बेकाबू

प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि बस किस कारण से बेकाबू हुई, इसकी वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। पुलिस ने हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : शराब के नशे में घर पहुंचा पति, पत्नी पर चलाया चा**कू- बच्चों के सामने मां ने तोड़ा दम

जांच में जुटी पुलिस

बस चालक से पूछताछ और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी लेने के साथ हादसे के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। भरवाईं में हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ा दी है। कुछ ही पलों में एक बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी और एक परिवार के लिए खुशियों की जगह मातम छोड़ गई।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख