#यूटिलिटी

August 17, 2026

हिमाचल में आज नहीं खुलेगा कोई भी सरकारी स्कूल और कॉलेज, मगर क्यों...जानें वजह

स्कूल-कॉलेज के छात्रों को आज नहीं करनी पड़ेगी पढ़ाई

शेयर करें:

himachal Govt schools and colleges remain closed Sukhu govt issues notification

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने प्रदेश के विद्यार्थियों और शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए आज सोमवार, 17 अगस्त को सरकारी स्कूलों के साथ-साथ सरकारी कॉलेजों में भी अवकाश घोषित कर दिया है। इसके संबंध में उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

स्कूल-कॉलेज में आज छुट्टी

सरकार के इस फैसले के बाद सोमवार को प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों और सरकारी संस्कृत कॉलेजों में नियमित कक्षाएं नहीं लगेंगी। इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग भी 17 अगस्त को प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर चुका है। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के सम्मान में सरकार ने यह विशेष छुट्टी देने का फैसला लिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बुझ गया एक घर का चिराग, भारी बारिश के बीच खाई में जा गिरी कार; पसरा मातम

आज क्यों बंद हैं स्कूल-कॉलेज?

उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में कॉलेज स्तर से लेकर उपमंडल, जिला और राज्य स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनकी इसी उत्साहपूर्ण भागीदारी को देखते हुए सरकार ने 17 अगस्त को विशेष अवकाश देने का निर्णय लिया है।

सरकारी कॉलेजों के लिए आदेश अनिवार्य

उच्च शिक्षा निदेशक सुनीता सिंह की ओर से जारी आदेश प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों और सरकारी संस्कृत कॉलेजों पर लागू होगा। सभी प्राचार्यों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश भेज दिए गए हैं। ऐसे में आज इन शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा और विद्यार्थियों को कॉलेज पहुंचने की आवश्यकता नहीं होगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश के बीच कांपी धरती, भूकंप के झटकों से सहमे लोग; घरों से बाहर निकले

निजी कॉलेजों पर फैसला प्रबंधन के स्तर पर

सरकारी कॉलेजों के साथ प्रदेश के निजी कॉलेजों को भी सरकार के इस निर्णय की जानकारी दे दी गई है। हालांकि निजी शिक्षण संस्थानों के लिए छुट्टी अनिवार्य नहीं की गई है। निजी कॉलेजों के प्राचार्य और प्रबंधन अपने स्तर पर इस संबंध में फैसला ले सकते हैं। इसलिए निजी कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपने संस्थान से अवकाश की पुष्टि करनी होगी।

स्कूलों में पहले ही घोषित हो चुकी है छुट्टी

गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा निदेशालय ने स्वतंत्रता दिवस के दिन ही प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 17 अगस्त को अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए थे। अब उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के बाद सरकारी कॉलेज और सरकारी संस्कृत कॉलेज भी इस विशेष अवकाश के दायरे में आ गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल जेल में बंद था पंजाबी, मिलने पहुंचे पिता ने थमाई ‘सफेद पुड़िया’; CCTV में पकड़ा गया

स्वतंत्रता दिवस के बाद विद्यार्थियों को मिली छुट्टी की सौगात

प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रभात फेरियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, समारोहों और अन्य गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। सरकार ने इसी सहभागिता और उत्साह को देखते हुए अगले कार्यदिवस पर अवकाश देने का निर्णय लिया है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद सोमवार को विद्यार्थियों को छुट्टी की सौगात मिल गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख