ऊना। छोटी-छोटी बातों से शुरू होने वाले घरेलू विवाद कई बार इतना बड़ा रूप ले लेते हैं कि मामला पुलिस और अस्पताल तक पहुंच जाता है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद अचानक हिंसक हो गया।

खर्च को लेकर कपल में विवाद

आरोप है कि गुस्से में पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : कलयुगी मां ने किया अपनी ही बेटी का सौदा, करवाया देह व्यापार- अब मिली सजा

घरेलू खर्च को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, घटना ऊना के बहडाला गांव की है। घायल युवक की पहचान 20 वर्षीय शिव कुमार पुत्र महेंद्र सिंह, मूल निवासी फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) और वर्तमान निवासी बहडाला के रूप में हुई है।

कई बार हो चुकी है कहासुनी

बताया जा रहा है कि शिव कुमार और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू खर्च को लेकर विवाद चल रहा था। पत्नी अक्सर घर के खर्च के लिए पैसे मांगती थी, जिसे लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर मंडराया भारी बारिश का खतरा- IMD ने जारी किया 6 दिन का अलर्ट

बहस ने लिया हिंसक रूप

सोमवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पत्नी ने धारदार हथियार से पति पर दो से तीन वार कर दिए। हमले में शिव कुमार की बाजू और प्राइवेट पार्ट पर चोटें आईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताते हुए अस्पताल से छुट्टी दे दी।

पुलिस जुटी जांच में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और विवाद की वजह की जांच की जा रही है। ASP सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें