मंडी। हिमाचल प्रदेश में कभी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो रही है तो कभी लोग जान बुझकर मौत को गले लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के मंडी जिला से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ क्यों निगला, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

व्यक्ति ने निगल लिया जहर

मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला के लडभड़ोल क्षेत्र के गांव कथौण में एक व्यक्ति ने अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। इस दौरान व्यक्ति ने घर में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ता देख कर परिजनांे ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से व्यिक्त को सिविल अस्पताल लडभडोल पहुंचाया।
 

अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसने चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन टांडा में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
 

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले की पुष्टि करते हुए लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनांे को सौंप दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को व्यक्ति के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। जिससे उसके द्वारा की गई आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।