#विविध
May 13, 2025
हिमाचल: गांव के बीच खेतों में मिली संदिग्ध वस्तु, पुलिस ने सील किया क्षेत्र; आर्मी को बुलाया
कांगड़ा जिला के रानीताल के गांव में मिली संदिग्ध वस्तु
शेयर करें:
देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के देहरा में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने गांव के बीचों बीच खेत में कुछ संदिग्ध देखा। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एहतियातन पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी धर्मशाला के साथ लगते योल क्षेत्र में आर्मी को दी है और उसे मौके पर बुलाया है।
मामला पुलिस जिला देहरा के तहत आते रानीताल पुलिस चौंकी के अंतर्गत आते बालू ग्लोआ क्षेत्र से सामने आया है। कुछ लोग खेतों की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने खेत में कुछ संदिग्ध वस्तु देखी। जिसे देख कर लोग घबरा गए और इसकी सूचना पुलिस चौकी रानीताल को दी। पुलिस की टीम ने भी मौके पर आकर संदिग्ध वस्तु का मुआयना किया। जिसके बाद योल में स्थित आर्मी को इसकी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर की PM मोदी की तारीफ, साथ में कर दी ये डिमांड
बालुगलोआ पंचायत की प्रधान कमलेश कुमारी ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे के करीब वार्ड सदस्य को खेतों में संदिग्ध वस्तु पड़े होने जानकारी मिली थी। उन्होंने तुरंत इस बारे पुलिस को सूचित कर दिया था।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि खेतों में मिली संदिग्ध वस्तु किसी एयरक्राफ्ट के हिस्से जैसी प्रतीत हो रही है। लेकिन यह कहां से आई और यहां पर कब गिरी, इसकी अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र को सील कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल को पुलिस के घेरे में रखा है और घटना की जानकारी योल स्थित आर्मी को दी है।
यह भी पढ़ें : J&K के शोपियां में सेना ने ढेर किए 3 आतं*की, क्या पहलगाम घटना से जुड़े थे लिंक- दो की हुई पहचान
मयंक चौधरी ने बताया कि योल से आर्मी की टीम को मौके पर बुलाया गया है। आर्मी की टीम जांच करेगी, उसके बाद ही पता चल पाएगा कि यह संदिग्ध वस्तु क्या है। शायद आर्मी की टीम इस संदिग्ध वस्तु को अपने साथ ले जाएगी। फिलहाल पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध वस्तु के आसपास पुलिस का घेरा बना दिया है और किसी को वहां जाने नहीं दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: राशन की दुकान में बिक रहा था चिट्टा, झोला लेकर आते थे नशेड़ी - पुलिस ने मौके पर दबोचा
बता दें कि भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच पंजाब और हिमाचल के कई क्षेत्रों में ड्रोन गतिविधियों को देखा गया था। इतना ही नहीं पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन से मिसाइल हमलों को भारतीय सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया था। इन नष्ट की मिसाइलों के टुकड़े पंजाब के साथ साथ हिमाचल के कांगड़ा जिला के जवाली इंदौरा आदी में भी गिरे थे।
यह भी पढ़ें : प्रतिभा सिंह बोलीं : हम सब मोदी सरकार के साथ, बाहरी देश के दबाव में नहीं आना चाहिए
ऐसे में अब रानीताल के बालू ग्लोआ गांव में संदिग्ध वस्तु का मिलना भी उसी तरह का कुछ हो सकता है। इस संदिग्ध वस्तु की अब पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर यह चीज है क्या। गांव में इस घटना के बाद से लोगों में डर और असमंजस का माहौल है। पुलिस और सेना की ओर से जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह वस्तु क्या है और कहां से आई।