कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पर पुलिस नशे की खेप के साथ दो महिलाओं सहित चार तस्करों को चिट्टे और नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
किराए के कमरे में चल रहा था चिट्टे का खेल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कुल्लू के थाना मनाली क्षेत्र के झाड़ग अलेऊ से सामने आया है। यहां पर पुलिस गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अलेऊ में किराए के मकान में चिट्टे की खरीद-फरोख्त चल रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दो दोस्तों सहित अनबैलेंस होकर सड़क से नीचे गिरी स्कूटी, एक ही बच पाया
सूचना मिलते ही टीम मौके पर रवाना हो गई। इसके बाद पुलिस ने किराए के कमरे में दबिश दी। पुलिस को देख चारों आरोपी घबरा गए। टीम ने कमरे की तलाशी ली।
क्या-क्या मिला ?
तलाशी के दौरान कमरे से यह मिला-
- 26.200 ग्राम हेरोइन
- 20 हजार रुपये नकद
- इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल तराजू
- सिल्वर फॉइल
- लाइटर
- नशीले पदार्थों के सेवन व बिक्री में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान भी बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नशे के खिलाफ सख्त एक्शन, तस्करी से जुड़े पांच सरकारी कर्मचारी किए बर्खास्त- 4 बाकी
आरोपिेयों की पहचान
- कुलदीप सिंह 35 वर्ष पुत्र बलदेव सिंह निवासी फतेहगढ़ राजपूतां
- गहनेशाह उर्फ अंश 22 वर्ष पुत्र हरबंश सिंह
- मनप्रीत कौर उर्फ काया 20 वर्ष पत्नी गहनेशाह
- गीता 35 वर्ष पत्नी लवीश महाजन के रूप में हुई है। ये सभी अमृतसर, पंजाब के निवासी हैं।
NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ **एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21** के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद की गई हेरोइन की मात्रा और मौके से मिले अन्य सामान को देखते हुए मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की भी प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि उनसे और जानकारी जुटाई जा सके।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को HC का आदेश : केंद्र के अधीन चल रही विद्युत परियोजनाओं को जल्द करें टेकओवर
पूरे ड्रग्स नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में जुटी पुलिस
डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस केवल इस बरामदगी तक सीमित नहीं रहेगी। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों तक चिट्टा कहां से पहुंचा, इसका सप्लायर कौन है और इस पूरे कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस इस मामले में पूरे ड्रग्स नेटवर्क और सप्लाई चेन का पता लगाने की कोशिश कर रही है, ताकि नशा तस्करी में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
मोबाइल फोन और अन्य सबूत भी खंगाले रही पुलिस
पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, उनके संपर्कों और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि इससे इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संभावित ग्राहकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी कब से इस अवैध कारोबार में शामिल थे और किन-किन इलाकों में नशे की सप्लाई कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : HRTC ने लागू किया नया नियम : फ्रंट सीट पर बैठेंगे ये कंडक्टर, मोबाइल चलाने पर भी बैन
मनाली में नशा तस्करों पर लगातार हो रही कार्रवाई
पिछले कुछ समय से मनाली और आसपास के क्षेत्रों में नशा तस्करी के मामलों को रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। होटल, होमस्टे, किराए के कमरों और संदिग्ध ठिकानों पर नियमित रूप से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और प्रदेश में नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
लोगों से सहयोग की अपील
मनाली पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी या किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का मानना है कि जनता के सहयोग से ही नशा तस्करी जैसे अपराधों पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सकती है।
