#हादसा

July 7, 2026

हिमाचल : दो दोस्तों सहित अनबैलेंस होकर सड़क से नीचे गिरी स्कूटी, एक ही बच पाया

रात के समय घर लौट रहे थे दोनों युवक

शेयर करें:

himachal Dharamshala news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से सोमवार रात एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां पास्सू स्थित सब्जी मंडी के पास एक स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

रात के समय घर लौट रहे थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए दोनों युवक सोमवार रात स्कूटी पर सवार होकर शिल्ला मार्ग की तरफ से ढगवार की ओर वापस लौट रहे थे। जब वे पास्सू सब्जी मंडी के पास पहुंचे, तो सड़क पर बने एक मोड़ पर अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी सड़क से नीचे जा गिरी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नशे के खिलाफ सख्त एक्शन, तस्करी से जुड़े पांच सरकारी कर्मचारी किए बर्खास्त- 4 बाकी

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

स्कूटी के सड़क से नीचे गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने जोरदार आवाज सुनी और तुरंत मौके की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए दोनों युवकों को बाहर निकालने की कोशिश की और साथ ही पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

एक की मौत दूसरा गंभीर घायल 

कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, निलेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नशे के खिलाफ सख्त एक्शन, तस्करी से जुड़े पांच सरकारी कर्मचारी किए बर्खास्त- 4 बाकी

मृतक की पहचान 

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान 23 वर्षीय रामवीर के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का रहने वाला था। वहीं, घायल युवक की पहचान 23 वर्षीय निलेश कुमार के रूप में हुई है, जो उसी जिले का निवासी है। दोनों युवक रोजगार के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश आए हुए थे और धर्मशाला के ढगवार स्थित मिल्क प्लांट के पास किराए के मकान में रहकर काम करते थे।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, सड़क की स्थिति या किसी अन्य कारण से हुआ।

यह भी पढ़ें : HRTC ने लागू किया नया नियम : फ्रंट सीट पर बैठेंगे ये कंडक्टर, मोबाइल चलाने पर भी बैन

हादसे के कारणों का लगाया जा रहा पता

फिलहाल शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि मोड़ पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ने की वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि हादसे की सही वजह सामने आ सके।

क्या बोले SP कांगड़ा ? 

मामले की पुष्टि करते हुए SP बीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख