कुल्लू। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में होली का त्योहार हमेशा से रीति-रिवाजों और शांति के साथ मनाया जाता है। यहां का माहौल आमतौर पर शांत रहता है। लेकिन इन दिनों बाहरी राज्यों से घूमने आ रहे कुछ पर्यटक इस माहौल को खराब करते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला जिला कुल्लू से सामने आया है, जहां बर्फ फेंकने की बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया और चाकू लहराने की नौबत आ गई।
अटल टनल के पार लाहुल में हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के पर्यटक स्थल मनाली का है। यहां सोमवार को पंजाब के एक ही क्षेत्र से आए बाइकर्स के दो समूहों के बीच अटल टनल रोहतांग के पार लाहुल घाटी के लापीटी कैफे के पास बर्फ फेंकने को लेकर विवाद शुरू हुआ। मामूली बात पर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने चाकू निकालकर सरेआम लहरा दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में होली पर हुड़दंग : लड़की के सिर पर दे मारा बियर का कैन, शहर में नाकाबंदी
बर्फ फेंकने पर शुरू हुआ झगड़ा
सोमवार को पंजाब के एक ही क्षेत्र से आए बाइकर्स के दो समूहों के बीच लाहुल के लापीटी कैफे के पास बर्फ फेंकने को लेकर विवाद शुरू हुआ। मामूली बात पर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। जिससे वहां मौजूद अन्य पर्यटक सहम गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो
इस दौरान किसी ने घटना का विडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि लाहुल स्पीति पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे दोनों गुटों को काबू में किया और कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तलाशी ली, लेकिन जांच के दौरान कोई चाकू बरामद नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें : US-ईरान WAR : हिमाचल का जोड़ीदार भाई बहरीन में, पोस्ट कर सुनाया आंखों देखा हाल- परिवार को चिंता
बाइकर्स की बढ़ती हुड़दंग
बताया जा रहा है कि अधिकतर उत्पात मचाने वाले पर्यटक दोपहिया वाहनों में कुल्लू और मनाली पहुंच रहे हैं। कई बाइक पर तीन-तीन लोग बिना हेल्मेट के सवार देखे जा रहे हैं। सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की भी शिकायतें सामने आई हैं।
ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां
इन दिनों पड़ोसी राज्यों से दोपहिया वाहनों में आ रहे कई पर्यटक ट्रिपल राइडिंग कर रहे हैं और जहां-तहां ओवरटेक कर रहे हैं। इससे सड़क पर असुरक्षा का माहौल बन रहा है। कुल्लू-मनाली आने-जाने वाले अन्य पर्यटक भी इन बाइकर्स की लापरवाही से खासे परेशान हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : हरियाणवी किराएदार के चक्कर में गलत फंसी युवती- शादी के बाद टॉर्चर शुरू, करवाया गंदा काम
क्या बोले अधिकारी ?
DSP मनाली केडी शर्मा ने बताया कि दोपहिया वाहनों में आ रहे पर्यटकों को हेल्मेट पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं।
दोनों गुटों को हिरासत में लिया।
वहीं, शिवानी मेहला, पुलिस अधीक्षक लाहुल स्पीति ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने झगड़ा कर रहे दोनों गुटों को तुरंत हिरासत में लिया। दोनों पक्षों की तलाशी ली गई, लेकिन वीडियो में किए गए दावों के विपरीत मौके से कोई चाकू बरामद नहीं हुआ।
