राजनीति

#अपराध

November 27, 2026

हिमाचल के जवाहर नवोदय स्कूल में 11वीं के छात्र से मा*रपी*ट, वीडियो वायरल- थाने पहुंचा मामला

पुलिस की नजर मामले पर, स्कूल ने बनाई जांच कमेटी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

 Kinnaur News

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट की गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया है।

बेड से नीचे गिराकर छात्र को पीटा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ छात्र हॉस्टल के कमरे में एक छात्र के साथ मारपीट कर रहे हैं। पहले उसे बेड पर पीटा जाता है और फिर नीचे फर्श पर गिरा दिया जाता है। इसके बाद भी छात्र उसे लात-घूंसों से मारते रहते हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना सितंबर महीने की है, लेकिन इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया। मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने इसकी जांच के लिए कमेटी बना दी है।

 

यह भी पढ़ें : HRTC ड्राइवर-कंडक्टर ने बुजुर्ग को दिया नया जीवन, चलती बस में हो गया था बेसुध

पहले भी हुआ था छात्रों के बीच झगड़ा

जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र का कुछ दिन पहले किसी दूसरे छात्र के साथ झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर बाद में कुछ अन्य छात्रों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। हालांकि, झगड़े की वजह और मारपीट के पीछे की पूरी कहानी अभी स्पष्ट नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल ज्यादातर छात्र 11वीं कक्षा के हैं, जबकि इनमें एक छात्र 12वीं कक्षा का भी बताया जा रहा है।

पुलिस की नजर मामले पर, स्कूल ने बनाई जांच कमेटी

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है। एसपी सुशील शर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने घटना की जांच के लिए कमेटी गठित की है। पुलिस की आगामी कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल कमेटी की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मारपीट में शामिल छात्र नाबालिग हैं।

 

यह भी पढ़ें :  घर से लापता हुईं 12 और 13 साल की दो लड़कियां, परिवार परेशान; तलाश में जुटी पुलिस

DC बोलीं- मामले में होगी उचित कार्रवाई

इस मामले में जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। किन्नौर की डीसी सोनाक्षी सिंह तोमर ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख