राजनीति

#अपराध

November 27, 2026

हिमाचल : पति ने पीट-पीट कर मौ**त के घाट उतार दी अपनी ही पत्नी, सुबह बिस्तर पर पड़ी मिली देह

शरीर पर मिले चोटों के निशान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Hamirpur News

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर में बिस्तर पर मिला और उसके शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए। 

शरीर पर मिले चोटों के निशान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला हमीरपुर के जंगल रोपा गांव से सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में करतार चंद निवासी जंगल रोपा ने बताया कि 25 नवंबर को शाम करीब 4:30 बजे प्रेम लता जंगल की तरफ से घर लौटी थी। उस समय उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। जब उससे चोट लगने के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसके पति दिनेश कुमार उर्फ लक्की ने उसके साथ मारपीट की है।

 

यह भी पढ़ें :  पिता ने बेटी की शादी में नहीं परोसी शराब, फौजी ने अपनी पेंशन से दिया 11 हजार इनाम

 

सुबह बिस्तर पर मृत मिली महिला

शिकायतकर्ता के अनुसार, रात को प्रेम लता को खाना खिलाने के बाद बिस्तर पर सुला दिया गया था। लेकिन अगले दिन सुबह वह मृत अवस्था में मिली। उसके शरीर पर काफी चोटों के निशान थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पति की मारपीट के कारण ही प्रेम लता की मौत हुई है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति दिनेश कुमार उर्फ लक्की के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : रामपुर सीट उपचुनाव : फरवरी-मार्च में हो सकता है मतदान, कांग्रेस के सामने गढ़ बचाने की चुनौती

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पति गिरफ्तार

SP हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस को प्रेम लता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख