राजनीति

#अपराध

November 28, 2026

हिमाचल : झाड़ियों में मिली लापता सतीश की देह, 24 घंटे से था गायब- सदमे में पूरा परिवार

एक दिन पहले अचानक घर से लापता हुआ बुजुर्ग

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal Palampur News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां एक लापता व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। व्यक्ति का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

एक दिन पहले अचानक घर से लापता हुआ बुजुर्ग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के पालमपुर से सामने आया है। यहां पर राजपुर टांडा के रहने वाले 67 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति एक दिन पहले बिना किसी को बताए घर से कहीं चले गए थे। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सिख युवक-युवती को नहीं देने दी पटवारी परीक्षा, कड़ा उतारने को कहा- पंजाब तक बवाल

 

परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों में भी उन्हें ढूंढा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच शुक्रवार शाम को राजपुर टांडा में उनका शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 67 वर्षीय सतीश कुमार निवासी राजपुर, पालमपुर (कांगड़ा) के रूप में हुई है।  

कुछ साल पहले कट गई थी एक टांग

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ साल पहले सतीश कुमार की एक टांग कट गई थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। हालांकि, उनकी मौत किन कारणों से हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

 

यह भी पढ़ें : बाली-विक्रमादित्य सिंह के बाद अब इस मंत्री ने खुलेआम किया CM सुक्खू के फैसले का विरोध; दी ये नसीहत

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही पालमपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। DSP पालमपुर सुनील राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख