कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में इन दिनों IPL का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भीड़भाड़ और मैचों के माहौल के बीच नशा तस्कर भी मौके का फायदा उठाकर चिट्टे की सप्लाई करने की फिराक में थे। लेकिन पालमपुर पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी के चलते उनका प्लान कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक टैक्सी गाड़ी से 5.59 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गश्त कर रही थी पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के सुरड़ी के पास ओम प्रोजेक्ट रोड पर गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रही टैक्सी गाड़ी नंबर PB01E-7044 को रोका। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरकारी कर्मचारी ने भर दिया प्रधान पद का नामांकन- चुनाव चिन्ह मिलने के बाद खुली पोल

शक होने पर रोकी गई टैक्सी

पुलिस को देख अंदर बैठे युवक घबरा गए और पुलिस से टालमटोल करने लगे। पूछताछ के दौरान गाड़ी चालक और उसमें बैठे अन्य युवक काफी घबराए हुए दिखाई दिए। उनकी हरकतों को देखकर पुलिस का शक और बढ़ गया। 

 

तलाशी के दौरान मिला चिट्टा

इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी से 5.59 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। चिट्टा मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जिस टैक्सी गाड़ी से चिट्टा बरामद हुआ, उसे भी कब्जे में ले लिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल निकाय चुनाव: दोपहर एक बजे तक 63% मतदान, बुजुर्गों-युवाओं के जोश ने जीता दिल

आरोपियों की पहचान

  • आशीष पुत्र तरसेम लाल निवासी लुधियाना पंजाब
  • ईशान पुत्र ज्ञान चंद निवासी खैरा तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा
  • वरुण सहोता निवासी लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है।  

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज 

SP कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पालमपुर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चिट्टे की सप्लाई कहां होनी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला, अब जेल से बाहर नहीं आएंगे खतरनाक कैदी, जानें वजह

नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी  

कांगड़ा पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी हालत में बढ़ने नहीं दिया जाएगा। पुलिस लगातार गश्त और विशेष अभियान चलाकर नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है।