कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया हैए जिसने सामाजिक ताने.बाने और पवित्र पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को पूरी तरह तार-तार कर दिया है। जसवां परागपुर से सटे एक गांव में एक कलयुगी देवर और भाभी के बीच चल रहे शर्मनाक खेल का ऐसा पर्दाफाश हुआ कि सुनने वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
देवर और भाभी के बीच कथित प्रेम संबंधों का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से दोनों के बीच नजदीकियां थीं, लेकिन परिवार को इसकी भनक नहीं लग सकी थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब पति किसी काम से घर से बाहर निकला था, लेकिन उसकी बस छूट गई। बस छूटने के चलते वह वापस घर लौट आया। लेकिन घर के अंदर का नजारा देख कर उसकी जैसे दुनिया ही उजड़ गई। उसने अपनी पत्नी को बंद कमरे में अपने ही भाई के साथ रंगरलियां मनाते हुए देखा।
कैसे हुआ मामले का खुलासा
बताया जा रहा है कि पति सुबह किसी काम से घर से निकला था। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने.अपने कार्यों में व्यस्त थे। इसी बीच घर में मौजूद देवर कथित तौर पर अपनी भाभी से मिलने उसके कमरे में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि दोनों इस बात से बेखबर थे कि घर से निकला व्यक्ति कुछ ही देर बाद वापस लौट सकता है। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बस छूटने के कारण पति को बीच रास्ते से ही अचानक और बिन बताए घर वापस लौटना पड़ा। वह इस बात से बिल्कुल अनजान था कि घर पर उसकी पीठ पीछे कितना बड़ा धोखा दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बन रहे इस बांध से बौखलाया पाकिस्तान, उड़ गई रातों की नींद; पाक मंत्री देने लगे ध*मकियां
बंद कमरे में बिना कपड़ों के थे देवर भाभी
उधर, देवर और भाभी इस बात से पूरी तरह बेखबर थे कि घर का मुखिया इतनी जल्दी वापस लौट आएगा। उन्होंने पति के जाते ही इसे एक सुनहरा मौका समझा और दिन के उजाले में ही लोक-लाज और मर्यादाओं को ताक पर रख दिया। जब पति वापस घर पहुंचा तो उसने मुख्य शयनकक्ष का दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी देर तक कुंडी खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो पति का माथा ठनका। संदेह गहराने पर जब उसने कमरे की खिड़की से भीतर झांका, तो अंदर का नजारा देखकर उसका खून खौल उठा। उसने अपनी पत्नी और सगे भाई को निर्वस्त्र और आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथ देख लिया था।
यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने सुक्खू सरकार को भेजा नोटिस, इस नप में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव लटकाने का मांगा जवाब
पति ने पत्नी और भाई की कर दी धुनाई
अपनी ही आंखों के सामने भाई और जीवनसंगिनी का यह भयानक विश्वासघात देखकर पति आपे से बाहर हो गया। उसने आव देखा न ताव और गुस्से में आकर बंद दरवाजे पर लात-घूंसे बरसाते हुए उसे बलपूर्वक तोड़ दिया। कमरे के भीतर दाखिल होते ही उसने धोखेबाज पत्नी और सगे भाई की जमकर धुनाई शुरू कर दी। घर के भीतर मची चीख-पुकार और शोर-शराबा सुनकर आसपास के पड़ोसी और ग्रामीण भी भारी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कुछ घंटों पहले बहन की विदाई, थोड़ी देर बाद उठ गई भाई की अर्थी- खुशियों पर पसरा मातम
रसूखदार परिवार से है महिला का ताल्लुक
शुरुआत में जब ग्रामीणों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और मारपीट की वजह पूछी, तो पीड़ित पति ने रोते और चिल्लाते हुए सबके सामने अपनी पत्नी और सगे भाई के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया। सच्चाई सामने आते ही वहां मौजूद ग्रामीणों का गुस्सा भी भड़क गया। सामाजिक और पारिवारिक मर्यादा का इस कदर उल्लंघन देखकर उपस्थित लोगों ने भी पति के आक्रोश को पूरी तरह जायज ठहराया। चर्चा है कि आरोपी महिला इलाके के एक काफी रसूखदार परिवार से संबंध रखती है, जिसके कारण यह मामला पूरे क्षेत्र में अत्यधिक चर्चा और सनसनी का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 18 साल की देश सेवा, अब तिरंगे में घर लौटा जवान- पीछे छूट गई पत्नी और 2 मासूम बच्चे
लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बताया जा रहा है कि देवर और भाभी के बीच पिछले लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की इस प्रेम कहानी पर लोगों को भी शक होता था, लेकिन बिना किसी ठोस प्रमाण के कोई कुछ नहीं बोल पाता था। लेकिन जब पति ने ही अपनी पत्नी को देवर के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया तो इस मामले का खुलासा हुआ। हालांकि अभी तक यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है, लेकिन इसकी चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सही निकला टीचर मनीषा का शक, भाई ने ही दी थी बहन की ह*त्या की सुपारी- अब जाएगा जेल
रिश्तों में विश्वास टूटने से बढ़ा आक्रोश
ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक रिश्ते विश्वास और सम्मान की नींव पर टिके होते हैं। ऐसे मामलों के सामने आने से परिवारों के भीतर तनाव और सामाजिक स्तर पर असहज स्थिति पैदा हो जाती है। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे रिश्तों में विश्वास टूटने की एक गंभीर घटना के रूप में देख रहे हैं।
