देहरा (कांगड़ा)। इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना में हिमाचल प्रदेश के देहरा में हुई है, जो सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर का विधानसभा क्षेत्र भी है। देहरा के हनुमान चौक में रहने वाले एक परिवार में ससुर और जेठ ने मिलकर अपनी विधवा बहू को उसकी 2 साल की बेटी के साथ घर से जबर्दस्ती निकालकर दुकान पर कब्जा कर लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

महिला के पति की 3 महीने पहले ही मौत हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जेठ, जेठानी और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में टूटा 5 दशक पुराना पुल: सीमेंट भरे ट्रक का लोड नहीं सह पाया- हुआ ये अंजाम

बहू-पोती को धक्के मारकर निकाला

वायरल वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि ससुर और जेठ ने अपनी विधवा बहू को उसकी मासूम बेटी समेत जबरन दुकान से बाहर कर दिया। जेठ पेशे से वकील बताया जाता है। जेठ और ससुर ने बहू को दुकान से बाहर निकालकर ताले तोड़े और जबह कब्जा ली। इस शर्मनाक वीडियो को देख लोग बेहद गुस्से में हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: तीन युवकों ने जाली दस्तावेज से हासिल की सरकारी नौकरी, अब होगी लाखों की रिकवरी

3 के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस को मामले की शिकायत में बहू पूर्णिमा शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 03 अमरपुरी, देहरा ने ससुर प्रियवत शर्मा (75), जेठ हरीओम शर्मा (46) और जेठानी वंदना शर्मा (40) को आरोपी बनाया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला संपत्ति से जुड़ा हुआ पाया गया है। पूर्णिमा के पति हरिकृष्ण की तीन महीने पहले ही मौत हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के तहत धारा 126/169 का मामला दर्ज कर चालान पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस SDM देहरा की कोर्ट में चालान पेश करेगी।

 

यह भी पढ़ें : बॉर्डर पर आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुआ हिमाचल का एक और बेटा, इलाके में पसरा मातम

लोगों को आया गुस्सा

वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि यह मामला केवल एक पारिवारिक विवाद ही नहीं, बल्कि महिला और उसकी मासूम बेटी के अधिकारों का हनन है। लोगों ने प्रशासन और स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर से इस मामले मं हस्तक्षेप कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। देवभूमि में इस घटना ने एक बार फिर यह दिखाया है कि महिलाओं, खासकर विधवा एकल महिला के अधिकारों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर खड़े होने की कितनी जरूरत है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें