राजनीति

#हादसा

April 12, 2025

हिमाचल में टूटा 5 दशक पुराना पुल: सीमेंट भरे ट्रक का लोड नहीं सह पाया- हुआ ये अंजाम

आवाजाही पूरी तरह ठप, पर्यटक और स्थानीय फंसे

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां उपमंडल बंजार को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर स्थित मंगलौर पुल बीती मंगलवार रात को उस समय टूट गया जब एक सीमेंट से लदा भारी ट्रक पुल से गुजर रहा था। ट्रक इतना वजनी था कि, तक़रीबन 5 दशक पहले बना यह पुल उसका भार सह नहीं पाया और पूरी तरह से टूटकर नीचे खड्ड में जा गिरा।

चालाक ने कूदकर बचाई जा*न

हादसे में गनीमत यह रही कि ट्रक चालक समय रहते कूद गया और उसकी जान बच गई। हालांकि, पुल के टूटने से न केवल औट-बंजार मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है, बल्कि दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। विशेष रूप से वीकेंड पर बंजार घाटी की ओर घूमने निकले पर्यटक भारी मुसीबत में फंस गए हैं।

स्थानीय लोगों ने संभाली कमान

पुल टूटने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला और खड्ड के रास्ते लोगों को आर-पार करवाना शुरू कर दिया है। हालांकि यह तरीका अस्थाई और जोखिम भरा है, फिर भी लोगों के पास इसी एक रास्ते का विकल्प बचा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में थूक जिहाद का मामला गरमाया , देवभूमि संघर्ष समिति ने शिमला पुलिस पर जड़े आरोप

 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बंजार मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन अब इस पुल के वैकल्पिक निर्माण की दिशा में विचार कर रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह पुल करीब 5 दशक पहले बना था और यह मार्ग औट से बंजार होते हुए जलोड़ी दर्रा, आनी और रामपुर तक जाता है।

अब कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं

मंगलौर पुल इस इलाके में औट और बंजार के बीच का एकमात्र सड़क संपर्क है। इसके अलावा यहां से आर-पार जाने का कोई और सीधा विकल्प नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अस्थाई पुल तैयार करने में भी पर्याप्त समय लग सकता है। सुबह से ही पुल के दोनों ओर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। लोग भोजन-पानी और सुविधाओं की कमी से परेशान हो गए हैं। वहीं, पर्यटकों में भी भारी मायूसी देखी जा रही है क्योंकि वे अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और न ही वापस लौट पा रहे हैं।

जनता से अपील

बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा है कि जैसे ही उन्हें पुल ढहने की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत प्रशासन से संपर्क किया और अस्थाई पुल के निर्माण हेतु निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील भी की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट ने पूछा- जुर्माना लेकर कितने अवैध निर्माण को वैध किया? सरकार से मांगे आंकड़े

 

इस बीच बंजार पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि चूंकि यह मार्ग फिलहाल पूरी तरह बंद है और कोई वैकल्पिक सड़क नहीं है, इसलिए लोग अपनी यात्रा को कुछ समय के लिए टाल दें। प्रशासन जैसे ही वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करता है, मार्ग को पुनः खोल दिया जाएगा।

स्थानीय प्रशासन पर सवाल

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। उनका कहना है कि यह पुल वर्षों से जर्जर स्थिति में था, लेकिन इसकी मरम्मत या नए निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अगर समय रहते प्रशासन ने ध्यान दिया होता, तो आज यह स्थिति नहीं बनती।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख