कांगड़ा। पति पत्नी के बीच मामूली कहासुनी और झगड़े आम बात है, लेकिन कई बार यह झगड़े बड़ा रूप ले लेते हैं। ऐसा ही कुछ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के बैजनाथ में भी हुआ है। यहां पति पत्नी के बीच हुई मामूली कहासुनी ने एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। गुस्साए पति ने पत्नी पर मिट्टी का तेल डाल कर उसे आग लगा दी। पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी पति को जेल भेज दिया है। 

पति पत्नी में हुआ था झगड़ा

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बैजनाथ के तहत आते चढ़ियार के मझेड़ गांव का है। यहां पत्नी को जिंदा जलाने के प्रयास में पुलिस ने आरोपी पति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं इस घटना में पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। आग लगने से महिला 40 फीसदी जल गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने उजाड़ा अपना सुहाग, बच्चों को कर दिया अनाथ

पत्नी पर तेल डाल लगा दी आग

यह घटना गुरुवार रात की है। जब पति रोहित का अपनी पत्नी 30 वर्षीय सपना के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस झगड़े से पति रोहित इतना गुस्से में आ गया कि उसने घर में रखा मिट्टी का तेल उठाया और उसे पत्नी सपना पर उड़ेल दिया और फिर उसे आग लगा दी। आग लगने से जब सपना चीखने चिल्लाने लगी तो उसकी आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने आया था तस्कर, नाके पर खेप के साथ हुआ अरेस्ट

आरोपी पति गिरफ्तार

पड़ोसियों ने ही सपना को गंभीर हालत में बैजनाथ अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। बताया जा रहा है कि महिला 40 फीसदी जल चुकी है। महिला का चेहरा भी बुरी तरह से झुलस चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पत्नी के साथ मेला घूमने आया था शख्स, गहरी खाई में पड़ी मिली देह

क्या कह रहे हैं पुलिस अधिकारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पति को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में लिया है और जेल भेज दिया है। पुलिस थाना बैजनाथ के प्रभारी मुनीश कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : BREAKING NEWS: बंबर ठाकुर मामले में तीन गिरफ्तार- सोशल मीडिया पर वायरल हुए 2 और आरोपी

 

वहीं निर्धन परिवार से संबंध रखने वाली इस पीड़ित महिला के इलाज के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से धन जुटाने की अपील की गई है। महिला का झुलसा हुआ चेहरा सोशल मीडिया पर सांझा किया गया है और लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई गई है, ताकि महिला के इलाज में आर्थिक तंगी ना आए। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें