हमीरपुर। बेरोजगारी के इस दौर में कौन युवा नहीं चाहता कि, उसके पास एक अच्छी नौकरी हो। जिससे वह अपने व अपने माता-पिता के सपनों को साकार कर सके। उसी अच्छी नौकरी को पाने के लिए प्रदेश के लाखों युवा दिन-रात मेहनत करके डिग्री व डिप्लोमा हासिल करते हैं।
मगर उनके सपनों पर घात लगाए बैठे कुछ शातिर कई बार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर अपने जाल में फसा लेते है। ऐसा ही एक मामला हमीरपुर जिले से सामने आया है, जहां एक दंपति ने तीन युवकों को वायुसेना में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया।

तीन साल बाद हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला वर्ष 2022 का है, जब दो परिवारों के बच्चों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11.50 लाख रुपये की ठगी की गई। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद स्टेट CID क्राइम ने कार्रवाई करते हुए तीन साल से चल रहे फर्जीवाड़े का खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें : 2 फौजी जवानों के अंतिम संस्कार पर टूटा परिवार- पत्नी और मां की बिगड़ी हालत

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि आरोपी दंपति लम्बे समय से लोगों को यह विश्वास दिला रहा था कि उसके पास ऐसे संपर्क है, जिनके माध्यम से वह युवाओं को भारतीय वायुसेना में पक्की नौकरी दिला सकते है। इसी झांसे में वर्ष 2022 में हमीरपुर निवासी विजय कुमार और उनके परिजनों को फंसाया गया।

बेटों को भर्ती करवाने के नाम पर मांगे पैसे

विजय कुमार ने शिकायत में बताया कि इस मामले की शुरुआत तभी हुई, जब उनकी भांजी उषा देवी फोन पर आरोपी की पत्नी वर्षा देवी ने संपर्क किया और दावा किया कि उसका पति पंकज युवाओं को एयरफोर्स भर्ती में चयनित तकवाता है। इसके बाद विजय ने पंकज पर विश्वास कर बात कर ली।

यह भी पढ़ें : CM के दौरे से पहले मंडी की सड़कों पर लीपापोती- मिट्टी और बजरी डाल किया जुगाड़

पंकज ने कहा कि वह विजय के दोनों बेटों, सचिन कुमार और नितिन कुमार को भर्ती करवा देगा लेकिन इसके लिए 8 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। भरोसे में आकर विजय ने पंजाब नेशनल बैंक के खाते में 5.90 लाख रुपये ऑनलाइन भेजे, साथ ही 2.10 लाख रुपये नकद भी दे दिए।

आरोपी ने परिवार को दी धमकी

इसी तरह , आरोपी ने विजय के जीजा सुरेंद्र कुमार से भी उनके बेटे की भर्ती का वादा कर 3.50 लाख रुपये ले लिए। इस प्रकार दोनों परिवारों से कुल 11.50 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। काफी समय गुजर जाने के बाद जब युवाओं की भर्ती नहीं हुई, तो पीड़ित परिवारों ने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें : IGMC के डॉक्टरों का कमाल : मरीज को दिया नया जीवन, लीवर-किडनी से निकाला 3KG का ट्यूमर

आरोपियों ने न केवल रकम लौटाने से इंकार किया बल्कि धमकाते हुए कहा कि अब उनके बच्चे कहीं भी नौकरी के लिए चयनित नहीं हो पाएंगे। लगातार दबाव बनाए जाने पर आरोपी दंपती ने केवल 80 हजार रुपये वापस किए, जबकि शेष रकम अब तक नहीं लौटाई गई।

CID ने दर्ज किया केस, जांच तेज

मामले की शिकायत मिलने के बाद CID थाना भराड़ी ने कक्कड़ निवासी पंकज कुमार और उसकी पत्नी वर्षा देवी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि क्या यह दंपती प्रदेश में और भी युवाओं से नौकरी का झांसा देकर पैसे ठगता रहा है, क्योंकि प्रारंभिक जांच में ऐसे संकेत मिले हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें