हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में पंजाब के श्रद्धालु की दर्दनाक मौत हो गई है। यह श्रद्धालु स्कूटी पर सवार होकर अपने बेटे के साथ हिमाचल के शक्तिपीठों में माथा टेकने के लिए आया था। चिंतपूर्णी माता के दर्शन करने के बाद जब बाप बेटा स्कूटी पर सवार होकर दियोटसिद्ध जा रहे थे, तभी एक ट्रक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हमीरपुर के बड़सर में हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा हमीरपुर जिला के पुलिस थाना बड़सर के तहत आते गारली में हुआ है। मृतक व्यक्ति की पहचान 46 वर्षीय गुरनाम सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। गुरनाम सिंह अपने बेटे रेशम सिंह के साथ स्कूटी पर सवार होकर लुधियाना से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन करने के लिए आया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सही जवाब देने पर टीचर ने मासूम को जड़ दिए थप्पड़- मां पहुंची थाने, मामला दर्ज
दियोटसिद्ध जा रहे थे बाप बेटा
मृतक व्यक्ति के बेटे रेशम सिंह ने बताया कि वह अपने पिता के साथ स्कूटी के माध्यम से चिंतपूर्णी माता मंदिर में दर्शन करने गया था। वहां से वह दियोटसिद्ध जा रहे थे। जब वह गारली बाजार के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। ट्रक की टक्कर से दोनों बाप बेटा सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ढाबा लूटकर 3 दिन आसपास ही घूमते रहे आरोपी, पुलिस पंजाब में छानती रही खाक
अस्पताल में तोड़ा दम
घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गुरनाम सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि उनके बेटे का उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा आज दोपहर एक बजे के करीब गारली बाजार के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगाामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेकाबू ट्रक ने बाइक चालक को कुचला, अस्पताल भी नहीं पहुंच पाया बेचारा
डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतक के बेटे के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
