फरीदाबाद/कांगड़ा। फरीदाबाद के एक युवक को हिमाचल की युवती से शादी करना महंगा पड़ गया। युवक शादी के बाद इस कद्र परेशान हो गया कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। यह सारा मामला पति पत्नी के बीच तीसरे के आने के चलते हुआ। दर असल हिमाचल की युवती ने फरीदाबाद के युवक से शादी की, लेकिन शादी के बाद उसका प्रेम प्रसंग किसी और से चलता रहा, जिसकी जानकारी लगने पर उसके पति ने आत्महत्या कर ली।
पति ने ट्रेन के आगे कूद की आत्महत्या
फरीदाबाद में हुई इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। ठेकेदारी का काम करने वाले 30 वर्षीय युवक ने रिश्तों के टूटने से आहत होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कृष्ण गोपाल के रूप में हुई है। मामला तब और गंभीर हो गया जब सामने आया कि उसकी पत्नी, जो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की रहने वाली है का किसी और के साथ संबंध था।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बेरोजगारों से भद्दा मजाक: नोटिफाई की पशु मित्र भर्ती, 5 हजार मिलेगा वेतन; जानें शर्तें
परिजनों ने पत्नी और साली पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक के छोटे भाई नवीन ने बताया कि भाई की पत्नी का पिछले कई सालों से राजस्थान निवासी उमेश नामक व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा था। इस रिश्ते के चलते घर में कई बार तनाव हुआ। उमेश जो उनकी रिश्तेदारी में ही था, अकसर उनके घर आता था। मृतक कृष्ण गोपाल और उमेश के बीच व्यापारिक सांझेदारी थी। एक साल पहले दोनों ने मिलकर टैक्सी सर्विस के लिए कार खरीदी थी।
साली ने लगाए थे छेड़छाड़ के आरोप
नवीन के अनुसार कुछ दिन पहले उमेश राजस्थान अपने गांव गाड़ी लेकर चला गया, जिसके बाद कृष्ण गोपाल और उनकी पत्नी के बीच तीखी बहस हुई। इस विवाद में मृतक की साली जो डबुआ क्षेत्र में रहती है ने भी हस्तक्षेप किया और 22 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें उसने अपनी ही बहन के पति यानी मेरे भाई कृष्ण गोपाल पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: स्कूल परिसर में मिली महिला की देह, वह भी बिना कपड़ों के; आखिर रात को क्या हुआ?
पुलिस कार्रवाई और अंतिम कदम
पुलिस ने शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए कृष्ण गोपाल को चौकी ले गई, लेकिन उसी शाम उसे परिवार के लोग छुड़ाकर वापस घर ला रहे थे। रास्ते में अचानक वह वाहन से उतरकर भाग निकला। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह बीके अस्पताल से फोन आया कि रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान कृष्ण गोपाल के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पौंग झील ने उगली देह, हालत इतनी खराब की पहचान करना भी मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर मिली लाशए जांच जारी
जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि शव रेलवे ट्रैक पर मिला था और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि रिश्तों में दरार और विश्वासघात कैसे एक परिवार को तोड़ सकते हैं। हिमाचल की रहने वाली पत्नी के अफेयर से जुड़े आरोपों ने इस मामले को और संवेदनशील बना दिया है।
