शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो युवकों तक चिट्टा पहुंचाता था। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर पूरी सप्लाई चेन का भंडाफाश किया है। कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि स्थानीय पुलिस नशे के खिलाफ जड़ से लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली है। 

चिट्टे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ठियोग बाईपास पर नाका लगाकर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चार युवकों को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पुलिस को 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की जनता पर नया बोझ! सरकार ने प्रेट्रोल-डीजल पर लगाया सेस, विरोध के बीच बिल पास

पूछताछ  में उगला मुख्य सप्लायर  का नाम 

पुलिस टीम ने पकड़े गए आरोपियों से सख्त पूछताछ कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया गया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का जिले से नशे के मुख्य सप्लायर सन्नी राठौर को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें इस सप्लाई चेन का मुख्य कड़ी माना जा रहा है।

आरोपियों की पहचान

  • अमन वर्मा (37) – ठियोग
  • संजीव कुमार (35) – ठियोग
  • रोहित कुमार (33) – ठियोग
  • निखिल (33) – ठियोग
  • सन्नी राठौर (48) – अबोहर, फाजिल्का (पंजाब)

यह भी पढ़ें : हिमाचल : फौजी जवानों के सम्मान में नंगे पांव भारत यात्रा पर निकले नरेंद्र, 120 दिन चलेंगे पैदल

सख्ती के आंकड़े 

2025 में बैकवर्ड लिंकज में गिरफ्तार - 1
2026 में अब तक – 10 आरोपी

पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा

शिमला पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों और उनके नेटवर्क में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन और पुलिस की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है कि वे नशे के खिलाफ जड़ से लड़ाई लड़ रहे हैं।


नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें